Sports Yaari
search icon
English / हिंदी
  • All iconहोम
  • Cricket icon क्रिकेट
  • ipl icon आईपीएल
  • web stories icon वेब स्टोरीज
  • photos icon फोटो
  • wwe icon WWE
  • wwe icon अन्य खेल
Facebook Youtube Twitter
  • होम
  • Cricket
  • 'गेम पर फोकस रखना, इंडिया ने पृथ्वी शॉ...' इंग्लैंड में 'बिहार के लाल' वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गरदा, 14 साल के खिलाड़ी को मिली चेतावनी

'गेम पर फोकस रखना, इंडिया ने पृथ्वी शॉ...' इंग्लैंड में 'बिहार के लाल' वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गरदा, 14 साल के खिलाड़ी को मिली चेतावनी

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी। बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड में चल रही यूथ वनडे और टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

icon द्वारा सरवर रज़ा अंसारी
iconPublished: 16 Jul 2025, 04:21 PM
iconUpdated: 16 Jul 2025, 11:34 PM
Vaibhav Suryavanshi Given Massive Warning fans said Dont Spoil Like Prithvi Shaw
Vaibhav Suryavanshi and Prithvi Shaw

Vaibhav Suryavanshi Given Massive Warning: इन दिनों भारतीय क्रिकेट जगत में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम हर किसी की जुबान पर है। बिहार के इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड में चल रही यूथ वनडे और यूथ टेस्ट सीरीज में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट पंडितों और फैंस, दोनों को हैरान कर दिया है। उनकी बल्लेबाजी इतनी सहज और प्रभावी है कि ऐसा लगता है मानो वो गरम चाकू की तरह मक्खन काट रहे हों और आसानी से रन बना रहे हों।

अब वैभव सूर्यवंशी की पॉपुलैरिटी देश-विदेश में साफ दिखाई दे रही है। फैंस उनसे ऑटोग्राफ ले रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच, उन्हें कई क्रिकेट पंडितों और फैंस से चेतावनियां भी मिल रही हैं। ये चेतावनी पृथ्वी शॉ के सिलसिले में दी जा रही है।

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं वैभव सूर्यवंशी

यूथ वनडे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने क्रमशः 48, 45, 86, 143 और 33 रनों की पारियां खेलीं। इसके बाद यूथ टेस्ट में भी उन्होंने अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखा। उनकी सफलता का आलम यह है कि इंग्लैंड में भी लोग उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं।

Vaibhav Suryavanshi Given Massive Warning fans said Dont Spoil Like Prithvi Shaw

बल्लेबाजी ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजी में भी नया इतिहास रचा है। 14 साल 107 दिन की उम्र में वैभव यूथ टेस्ट सीरीज में विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हमजा शेख को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।

वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी

वैभव सूर्यवंशी की इस जबरदस्त कामयाबी के बीच कुछ क्रिकेट फैंस और विशेषज्ञों ने चिंता भी जताई है। उनका मानना है कि इतनी कम उम्र में अचानक मिली लोकप्रियता को अगर सही दिशा में नहीं लगाया गया, तो करियर भटक सकता है। इसी संदर्भ में पृथ्वी शॉ का उदाहरण सामने रखा जा रहा है।

He should continue this, not spoil like Prithvi

— Chittaranjan Kumar (@chitta2019) July 16, 2025

बस अपना फोकस गेम पर रखे, वरना इंडिया ने पृथ्वी शॉ को भी देखा है...

— HALF ENGINEER FEM (@half_engineer_f) July 15, 2025

Time se pehle limelight...dusra prithvi na bann jaaye bs

— Vishal Mishra विशाल 🇮🇳🚩 (@vforvishall) July 15, 2025

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन समय के साथ उनके प्रदर्शन में गिरावट आई। अनुशासन और फिटनेस पर भी सवाल उठे, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और अब वे गुमनामी में हैं।

Read More Here: हाय रे किस्मत! लॉर्ड्स में हुआ 'धोखा' कभी नहीं भूल पाएंगे सिराज, हार के बाद DSP Siraj रोक नहीं पाए आंसू, VIDEO

Follow Us Google News
Next Article Begins

ताजा खबर

GT Vs RR IPL 2026 Qualifier 2
GT vs RR Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची, IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा रन चेज

29 May, 2026

Sai Sudharsan Hit Wicket and Shubman Gill Reaction
Sai Sudharsan की फूटी किस्मत! लगातार दूसरी बार हिट विकेट का हुए शिकार, शुभमन गिल ने भी पीट लिया सिर; VIDEO

29 May, 2026

Shubman Gill Century In Qualifier 1
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने क्वालिफायर 2 में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

29 May, 2026

GT vs RR Qualifier 2: Donovan Ferreira and Rashid Khan
6,6,6,6... डोनावोन फरेरा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में मचाई तबाही, कूट-कूटकर राशिद खान की निकाली हवा

29 May, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Vs GT
लगातार दूसरी बार नर्वस 90s का शिकार हुए वैभव सूर्यवंशी, गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी अधूरा रह गया शतक

29 May, 2026

IPL 2026 Qualifier 2 Toss
IPL 2026: क्वालिफायर-2 में हुआ टॉस ड्रामा, दो बार उछला सिक्का; शुभमन गिल के चेहरे पर दिखी नाराजगी

29 May, 2026

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026 1
वैभव सूर्यवंशी की बढ़ी ब्रांड वैल्यू, बैट इस्तेमाल करने के लिए कंपनी ने दिया 12 करोड़ रुपये का ऑफर

29 May, 2026

GT vs RR Qualifier 2 Playing XI Rajasthan Royals won the toss and bat against Gujarat Titans
GT vs RR Qualifier-2: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, 'आर या पार' मुकाबले में गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI बदली

29 May, 2026

Search

खेल अनुभाग

  • होम
  • क्रिकेट
  • IPL

क्रिकेट अपडेट

  • WWE
  • फुटबॉल
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो गैलरी

त्वरित सम्पक

  • बैडमिंटन
  • ओलंपिक
  • AUS vs SA
  • IND vs WI
  • IND vs PAK

संपर्क करें

email icon Info@sportsyaari.com

Sports Yaari
About Us Contact Us Disclaimer Copyright Notice Privacy and Cookies Policy DMCA Policy Sitemap