Jasprit Bumrah: अगर जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 से बाहर होते हैं, तो आइए जानते हैं कि उन्हें कौन से खिलाड़ी रिप्लेस कर सकते हैं।
अगर जसप्रीत बुमराह IPL 2025 से हुए बाहर तो ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं रिप्लेस, मेगा ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड
Jasprit Bumrah Replacement Option If He Is Not Fit: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आखिरी बार जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के जरिए मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी और कई सीरीज मिस की। अब आईपीएल 2025 की भी शुरुआत हो चुकी है, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बुमराह सीजन में नजर नहीं आ रहे हैं।
Jasprit Bumrah को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर यह भी साफ नहीं हो सका है कि वह 18वें सीजन में खेलेंगे या नहीं। अगर Jasprit Bumrah आईपीएल 2025 से बाहर होते हैं, तो आइए जानते हैं कि मुंबई के पास कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं, जो मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं।
1- नवदीप सौनी
लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का आता है। सैनी ने 2023 के सीजन में पिछला आईपीएल मुकाबला खेला था। उन्होंने अब तक अपने करियर में 32 आईपीएल मैच खेल लिए हैं, जिसमें 23 विकेट चटकाए हैं। सैनी का बेस्ट फिगर 3/40 का है। इसके अलावा सैनी ने 21 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले भी खेले हैं।
2- संदीप वॉरियर
तमिलनाडु के लिए फर्स्ट क्लास खेलने वाले संदीप वॉरियर भारत के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भी खेल चुके हैं। संदीप पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने गुजरात के लिए 5 मैच खेले थे, जिसमें 6 विकेट चटकाए थे। संदीप अब तक अपने करियर में 10 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 8 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2019 में केकेआर के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था।
3- राजन कुमार
उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले राजन कुमार को पिछले सीजन आरसीबी ने 70 लाख रुपये की कीमत में खरीदा था। हालांकि उन्हें आरसीबी के कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। राजन अब तक अपने करियर में 2 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 19 टी20 मैच भी खेल लिए हैं, जिसमें 24.47 की औसत से 19 विकेट चटका लिए हैं। टी20 में उनका बेस्ट फिगर 3/17 का रहा है।
Read more: