आईपीएल 2025 में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी मिल चुकी है
"गद्दार आ गया है" KKR के खिलाफ मैच से पहले MS DHONI ने इस दिग्गज खिलाड़ी को कहा गद्दार, मिला ये जवाब
"गद्दार आ गया है" KKR के खिलाफ मैच से पहले MS DHONI ने इस दिग्गज खिलाड़ी को कहा गद्दार, मिला ये जवाब
आईपीएल 2025 में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी मिल चुकी है क्योंकि टीम के रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं जहां अब टीम को 11 अप्रैल को अपने घर में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है। इस मुकाबले से पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक बड़ा ही गजब का नजारा देखने को मिला जहां धोनी (MS DHONI) ने एक दिग्गज खिलाड़ी को गद्दार तक कह दिया। इसके बाद धोनी को जो जवाब मिला उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
MS DHONI ने इस दिग्गज को कहा गद्दार
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग के अन्य खिलाड़ियों से जब मिलने के लिए कोलकाता के मेंटर ब्रावो पहुंचे और जैसे ही उन्हें धोनी ने देखा तो वेस्ट इंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी को गद्दार कह दिया। दरअसल धोनी इस दौरान नेट में बैटिंग कर रहे थे जिन्होंने ब्रावो को देखकर अपनी बल्लेबाजी रोकी और मजाकिया अंदाज में यह कहा कि लो गद्दार आ गया है। हालांकि इसके बाद ब्रावो धोनी और रविंद्र जडेजा के साथ सीएसके के अन्य खिलाड़ियों से मिलने लगते हैं। एक दूसरे से हाल पूछते हैं और गर्म जोशी से स्वागत करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की मीटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ब्रावो कहते हैं मुझे पता नहीं था कि थाला यहां है, मैं उनसे मिलने जा रहा हूं। मुझे लगा कि मिलने के लिए होटल आना पड़ेगा। मैंने शुरुआत में आपको देखा ही नहीं। इसके जवाब में धोनी ने कहा कि मुझे लगा तुम नहीं आओगे, तुम ऑप्शनल सेशन में नहीं आते हो।
बदले में मिला यह जवाब
जैसे ही धोनी (MS DHONI) ब्रावो को गद्दार कहते हैं इस पर ड्वेन ब्रावो भी प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं रहते। उन्होंने भी जवाब देते हुए कहा कि जीवन कितना अन्याय भरा है। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के बीच यह घटना सिर्फ हंसी मजाक के दौरान हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से गले मिलते नजर आए। यह दोनों ही खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग में एक साथ खेल चुके हैं, इसलिए इनकी बॉन्डिंग काफी ज्यादा अच्छी रही। 2022 तक ब्रावो ने सीएसके के लिए खेला और आईपीएल के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे हैं जो मौजूदा समय में कोलकाता के मेटाँर है।