Exclusive: पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज Priyansh Arya का जसप्रीत बुमराह से जुड़ा सपना हुआ पूरा, क्रिकेटर ने बताई मन की बात

आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज Priyansh Arya ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना एक बड़ा सपना पूरा किया।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 27 May 2025, 10:06 AM
iconUpdated: 27 May 2025, 10:08 AM

Priyansh Arya's dream comes true: इंडियन प्रीमियर लीग के मंच पर एक से एक युवा खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें पंजाब किंग्स की टीम के 22 साल के होनहार युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या है। उनका इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन रहा। प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) ने इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार शतक से अपने इरादें जाहिर कर दिए थे। जिसके साथ ही उन्होंने अब अपने करियर का एक बहुत बड़ा सपना पूरा कर दिया है।

Priyansh Arya ने पूरा किया अपना एक खास सपना

आईपीएल के इस सीजन मंगलवार को पंजाब किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से हुआ। इस मैच में प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) ने कमाल की पारी खेली। इस युवा बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खतरनाक बॉलिंग अटैक का डटकर सामना किया और इस मैच में सिर्फ 35 गेंद में 62 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। साथ ही प्रियांश आर्या ने अपना एक सपना भी पूरा किया।

प्रियांश आर्या का था जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाने का सपना

प्रियांश आर्या का ये सपना था टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाना। इस सपने को उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान पूरा कर लिया। इस मैच में प्रियांश आर्या ने बुमराह की गेंद पर पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया। इस छक्के के साथ ही उन्होंने अपने मन की मुराद पूरी कर डाली।

स्पोर्ट्स यारी से प्रियांश आर्या ने अपना सपना किया था साझा

प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) से कुछ दिनों पहले स्पोर्ट्स यारी ने बातचीत की। जिसमें उनसे पूछा था कि, अगर आपको कोई बॉलर फेस करना हो, टफ बॉलर फेस करना हो तो आपके लिए चैलेंज हो सकता है, तो आप किस बॉलर को फेस करना चाहेंगे इंटरनेशनल लेवल के।

इस पर प्रियांश आर्या ने कहा कि, वो इंडिया के ही हैं जसप्रीत बुमराह, इस पर स्पोर्ट्स यारी के रिपोर्टर ने हंसते हुए पूछा कि आपको लगता है कि आप उन्हें एक छक्का लगा दोगे। तो इस पर प्रियांश आर्या ने कहा कि, कोशिश तो करूंगा ही। आखिरकार प्रियांश आर्या ने अपने उस सपने को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाकर पूरा कर ही लिया।

Also Read- MI vs PBKS: खराब फील्डिंग, घटिया बॉलिंग और... मुंबई ने पंजाब के खिलाफ क्यों गंवाया मैच? 3 पॉइंट्स में समझें