डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) ने जून-जुलाई 2025 में इंग्लैंड में होने वाली मिक्स्ड डिसएबिलिटी वाइटैलिटी टी-20 सीरीज के लिए Team India की घोषणा कर दी है।
England के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए Team India का हुआ ऐलान, जानिए किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका!
Table of Contents
डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) ने जून-जुलाई 2025 में इंग्लैंड में होने वाली मिक्स्ड डिसएबिलिटी वाइटैलिटी टी-20 सीरीज के लिए Team India की घोषणा कर दी है। सात मैचों की इस सीरीज के लिए 16 सदस्यीय मुख्य Team India और 4 रिजर्व खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह मुकाबले इंग्लैंड के विभिन्न ऐतिहासिक मैदानों में खेले जाएंगे, जिनमें लॉर्ड्स और ब्रिस्टल जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं।

रविंद्र साने को कप्तानी, वीरेंद्र सिंह को उपकप्तानी
Team India की कमान पीडी कैटेगरी के खिलाड़ी रविंद्र गोपीनाथ साने को सौंपी गई है। वहीं बधिर कैटेगरी से आने वाले अनुभवी खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में पीडी, बधिर और आईडी कैटेगरी के खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी योगेन्द्र सिंह संभालेंगे।
21 जून से शुरू होगी सीरीज, फाइनल मैच 3 जुलाई को
सीरीज का आगाज 21 जून को टॉनटन में होगा, जबकि अंतिम मुकाबला 3 जुलाई को ब्रिस्टल में शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। तीसरा मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में 25 जून को आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि 1 जुलाई को डबल हेडर के रूप में छठा मैच भी ब्रिस्टल में ही खेला जाएगा।
Team India का स्क्वॉड
मुख्य खिलाड़ियों में रविंद्र साने, वीरेंद्र सिंह, राधिका प्रसाद, राजेश कन्नूर, योगेन्द्र सिंह, नरेंद्र मंगोरे, विक्रांत केनी, साई आकाश, उमर अशरफ, संजू शर्मा, अभिषेक सिंह, विवेक कुमार, विकास गणेशकुमार, प्रवीण नैलवाल, ऋषभ जैन और तरुण शामिल हैं। वहीं रिज़र्व खिलाड़ियों में माजिद मैगर, कुलदीप सिंह, कृष्णा गौड़ा और जितेंद्र नागराजू को चुना गया है।
Read More: IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी RCB! जानें क्या बन रहा है संयोग