T20 WC 2026 से पहले बीसीसीआई ने 2 अभ्यास मुकाबलों के लिए स्क्वाड का एलान किया है जिसमें तिलक वर्मा की वापसी हुई है वहीं 26 वर्षीय खिलाड़ी को कप्तान बनाया है।
T20 WC 2026: वॉर्म अप मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड रिलीज, तिलक वर्मा नहीं; 26 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
India A squad for T20 WC 2026: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों में जुटी हुई है, जहां 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।
वहीं टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया एक वार्मअप मुकाबला खेलेगी, लेकिन उससे पहले इंडिया ‘ए’ की टीम दो अभ्यास मुकाबले खेलने वाली है। इन मुकाबलों के लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का एलान कर दिया है, जिसमें तिलक वर्मा की वापसी हुई है, जबकि 26 वर्षीय खिलाड़ी को टीम की कमान सौंपी गई है।
T20 WC 2026: तिलक वर्मा की हुई वापसी
बीसीसीआई ने इन दो अभ्यास मुकाबलों के लिए स्क्वाड की घोषणा की है, जिसमें बताया गया है कि तिलक वर्मा एक मुकाबले के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। इंजरी से उबरने के बाद तिलक वर्मा टी20 विश्व कप से पहले अभ्यास मैच खेलते हुए नजर आएंगे।
Presenting India A squad for the warm-up matches ahead of the ICC Men’s T20 World Cup 2026. India A will play two warm-up matches against USA and Namibia.
— BCCI (@BCCI) February 2, 2026
🙌
Note: Tilak Varma will feature in one warm-up match before joining #TeamIndia for the #T20WorldCup pic.twitter.com/LIVpMvI6v6
T20 WC 2026: 26 वर्षीय खिलाड़ी को सौंपी कमान
बीसीसीआई ने अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ होने वाले दो अभ्यास मुकाबलों के लिए 26 वर्षीय आयुष बदोनी पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी है। आयुष बदोनी को हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वाड में शामिल किया गया था।

T20 WC 2026: इंडिया ए का स्क्वाड
आयुष बदोनी, नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियंश आर्य, एन. जगदीशन, तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल, गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव