IND vs OMAN: सूर्यकुमार यादव में घुसी रोहित शर्मा की आत्मा, टॉस के वक्त रवि शास्त्री ने पूछा सवाल तो भूल गए जवाब, फिर...

Asia Cup 2025 IND vs OMAN: एशिया कप में भारत और ओमान के बीच मुकाबले में सूर्यकुमार यादव में रोहित शर्मा की झलक देखने को मिली। भारतीय कप्तान टॉस के वक्त खिलाड़ी का नाम ही भूल गए।

iconPublished: 19 Sep 2025, 08:18 PM
iconUpdated: 19 Sep 2025, 11:34 PM

IND vs OMAN Surya Act Like Rohit Sharma: एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप चरण मैच में भारत और ओमान की टीमें मैदान पर हैं। इस मैच में टीम इंडिया ने बेंच स्ट्रेंथ को टेस्ट करने के लिए प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए। वहीं टॉस के वक्त भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) में भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की आत्मा देखने को मिली।

दरअसल रवि शास्त्री ने सूर्या ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव के बारे में पूछा, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने एक खिलाड़ी का नाम बता दिया और दूसरे का नाम भूल गए। इस पर खुद सूर्या ने हंसते हुए कहा कि मैं रोहित बन रहा हूं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

IND vs OMAN, Suryakumar Yadav

वीडियो में दिखा दिलचस्प मोमेंट (IND vs OMAN)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले बदलाव के बारे में सूर्या कहते हैं कि हर्षित आए हैं। एक लड़का और है। इतना कहकर वो अपना कैप पकड़ लेते हैं। भारतीय कप्तान दूसरे बदलाव का पूरी तरह से नाम भूल जाते हैं। नाम भूलने पर सूर्या कहते हैं कि मैं रोहित बन रहा हूं।

अर्शदीप सिंह के रूप में हुआ दूसरा बदलाव (IND vs OMAN)

बता दें कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दूसरा बदलाव अर्शदीप सिंह के रूप में हुआ। अर्शदीप टूर्नामेंट में पहला मुकाबला खेल रहे हैं। बताते चलें कि प्लेइंग इलेवन से जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया है। दोनों खिलाड़ी शुरुआती दोनों मैचों में भारत की प्लेइंग 11 में शामिल थे।

मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन (IND vs OMAN)

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

मुकाबले के लिए ओमान की प्लेइंग 11

आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।

Read more: IND vs OMAN: भारत ने जीता टॉस चुनी बल्लेबाजी, इंडियन प्लेइंग XI में हुए दो बदलाव; आखिर क्यों आई सूर्या को रोहित शर्मा की याद?

Asia Cup 2025: पाकिस्तान की एक और 'बदतमीजी', अब ICC नियमों के उल्लंघन का किया इनकार; पूछ लिया उल्टा सवाल