लाइव मैच में सुनील गावस्कर ने मोहम्मद सिराज को बताई DRS की नई परिभाषा, DSP साहब भी सुनकर रह जाएंगे हैरान!

Sunil Gavaskar: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मोहम्मद सिराज को DRS को नई परिभाषा बताई, जिसे सुनकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

iconPublished: 22 Jun 2025, 07:13 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 04:14 PM

Sunil Gavaskar Gave New Name To DRS Due To Mohammed Siraj: डिसीजन रिव्यू सिस्टम यानी DRS का क्रिकेट में लंबे वक्त से इस्तेमाल किया जा रहा है। डीआरएस के जरिए दोनों ही टीमें फील्ड अंपायर के फैसले को चुनौती देने का काम करती हैं। किसी भी टीम के कप्तान को डीआरएस बहुत सोच-समझकर लेना होता है।

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को डीआरएस का काफी सटीक इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता था, लेकिन मौजूदा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इसका बिल्कुल उल्टा करते नजर आ रहे हैं। अब सिराज की सुनील गावस्कर ने चुटकी ली।

सुनील गावस्कर ने बताई DRS की नई परिभाषा

बता दें कि सुनील गावस्कर ने सिराज को DRS की नई परिभाषा बताई। इस परिभाषा को सुनकर DSP सिराज भी हैरान रह जाएंगे। जैसे धोनी के जरिए DRS के सटीक इस्तेमाल के लिए उसका नाम 'धोनी रिव्यू सिस्टम' रख दिया गया था, वैसे ही दिग्गज गावस्कर ने सिराज के लिए डीआरएस का मतलब 'धीरज रखो सिराज' बताया यानी उन्होंने सिराज को डीआरएस के मामले में धीरज रखने की सलाह दी।

Sunil Gavaskar

हमेशा डीआरएस लेने के लिए उत्सुक सिराज

मैदान पर हमेशा ही सिराज को रिव्यू लेने के लिए जल्दबाजी करते हुए देखा जाता है। वह हमेशा ही डीआरएस लेने के लिए उत्सुक नजर आते हैं। सिराज की उत्सुकता को देखते हुए चेतेश्वर पुजारा ने भी उनकी टांग खींची।

Mohammed Siraj

क्या बोले चेतेश्वर पुजारा?

चेतेश्वर पुजारा ने सिराज को लेकर कहा कि गेंद जब भी बल्लेबाज के पैड पर लगती है, तो सिराज को लगता है कि वो आउट है।

खराब फॉर्म में सिराज

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में चल रहे पहले टेस्ट में सिराज अब तक बिल्कुल आउट ऑफ फॉर्म नजर आए हैं। सिराज शुरुआत से ही सटीक टप्पा नहीं पकड़ पाए हैं। उन्होंने अब तक टीम के दिग्गज तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह का किसी भी तरह से साथ नहीं दिया है। इंग्लिश बल्लेबाज सिराज के ऊपर आसानी से प्रहार कर रहे हैं।

Read more:

बुमराह का जीवनदान हैरी ब्रूक के लिए बना वरदान, हेडिंग्ले में जड़ा शानदार अर्द्धशतक