श्रीलंका के बल्लेबाज ने लगातार 6 छक्के लगाकर दिलाई युवराज सिंह की याद, एक ओवर में बने 39 रन

Sri Lanka Batter 6 Sixes In An Over: श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने 1 ओवर में 6 छक्के लगाकर फैंस को युवराज सिंह की याद दिला दी।

iconPublished: 16 Mar 2025, 03:46 PM
iconUpdated: 16 Mar 2025, 03:49 PM

Sri Lanka Batter 6 Sixes In An Over Remind Yuvraj Singh: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह दुनियाभर में लगातार 6 छक्के लगाने के लिए काफी मशहूर हैं। युवी ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 1 ओवर में 6 छक्के लगाने का कमाल किया था। अब श्रीलंका (Sri Lanka) के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने भी 1 ओवर में छक्के लगाकर फैंस को युवराज सिंह की याद दिला दी। तो आइए जानते हैं कि यह कमाल कब, कहां और कैसे हुआ।

थिसारा परेरा ने कहां किया 1 ओवर में 6 छक्के लगाने का कमाल? (Sri Lanka)

बता दें कि इन दिनों भारतीय सरजमीं पर एशियन लीजेंड्स लीग 2025 टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका समेत एशिया के तमाम देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों में देश के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि एशियन लीजेंड्स लीग का एलिमिनेटर मुकाबला श्रीलंका लायंस और अफगानिस्तान पठान के बीच खेला गया। मुकाबले में श्रीलंका पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी। पारी के आखिरी ओवर में थिसारा परेरा ने लगातार 6 छक्के लगाने का कमाल किया। परेरा ने अफगानी स्पिनर अयान खान के ऊपर लगातार 6 छक्के जड़ दिए।

1 ओवर में बने 39 रन (Sri Lanka)

आखिरी ओवर में बॉलिंग के लिए आए अयान खान ने 6 छक्के खाने के अलावा 3 वाइड बॉल भी फेंकी, जिस तरह उन्होंने 39 रन लुटाए। अफगानी स्पिनर ने वाइड के साथ ही ओवर की शुरुआत की। इसके बाद परेरा ने उन पर 3 छक्के लगाए।

तीन छक्के खाने के बाद अयान ने 1 और वाइड फेंक दी। इसके बाद अगली गेंद पर सिक्स लगा और उसकी गेंद फिर से वाइड हुई। फिर आखिरी 2 गेंदों पर भी 2 छक्के लग गए। इस तरह ओवर में 6 छक्कों के साथ 3 वाइड बॉल हुईं, जिसके चलते कुल 39 रन बने।

श्रीलंका ने जीता मैच

गौरतलब है कि मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी श्रीलंका लायंस ने 20 ओवर में 230/3 रन बोर्ड पर लगाए। फिर रन चेज के लिए मैदान पर उतरी अफगानिस्तान पठान 20 ओवर में 204/7 ही बना सकी। इस तरह श्रीलंका ने 26 रन से मुकाबला जीत लिया।

Read more:

Team India के नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से इन 5 खिलाड़ियों की छुट्टी, इन 2 की होगी सरप्राइज एंट्री!