Smriti Mandhana Father: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी फिलहाल टाल दी गई है। रविवार सुबह स्मृति के पिता श्रीनिवास मंदाना की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सांगली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
'अभी उनका ब्लड प्रेशर…' स्मृति मंधाना के पिता के हार्ट अटैक पर अस्पताल से आया बड़ा अपडेट, डॉक्टर ने बताई ये बात
Smriti Mandhana's Father Health Update: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी अचानक रुक गई। दरअसल, रविवार सुबह 23 नवंबर को उनके पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई।
शादी की तारीख 23 नवंबर तय थी और संगीत जैसे कई प्री-वेडिंग इवेंट भी हो चुके थे। लेकिन जैसे ही उनके पिता को सीने में दर्द हुआ, परिवार तुरंत उन्हें अस्पताल ले गया और शादी से जुड़े सभी कार्यक्रम रोक दिए गए। अब डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है।
डॉक्टर ने बताई ये बात
तबीयत बिगड़ने के बाद श्रीनिवास मंधाना को सांगली स्थित सर्वहित हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में दाखिल कराया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. नमन शाह ने बताया कि श्रीनिवास को सुबह करीब 11:30 बजे सीने के बाएं हिस्से में दर्द महसूस हुआ, जो दिल के दौरे के लक्षण जैसा था। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए डॉक्टर ने कहा, "उनके कार्डियक एंजाइम थोड़े बढ़े हुए हैं और ब्लड प्रेशर (BP) भी सामान्य से अधिक है। यह तनाव या शादी के सीजन की भागदौड़ की वजह से हो सकता है।"
VIDEO | The wedding of cricketer Smriti Mandhana with music composer Palash Muchhal gets postponed after her father encountered an 'angina'.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2025
Family doctor Dr Naman Shah informs, "At around 1.30 pm, Mr Srinivas Mandhana got left-sided chest pain, we call it 'angina' in medical… pic.twitter.com/L13D27EeD3
डॉक्टर ने साफ किया है कि इकोकार्डियोग्राम में कोई नई गड़बड़ी नहीं मिली है, लेकिन उन्हें लगातार ईसीजी मॉनिटरिंग में रखा गया है। आगे इलाज के लिए जरूरत पड़ने पर एंजियोग्राफी भी की जा सकती है।
Smriti Mandhana ने बिना देर किए शादी पोस्टपोन की
इस स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए स्मृति मंधाना ने बिना देर किए शादी को अनिश्चित समय के लिए स्थगित कर दिया। स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की मैनेजर तुषिन मिश्रा ने बताया, "स्मृति मंधाना का साफ कहना है कि उनके पिता के स्वस्थ होने से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं। इसलिए शादी तब ही होगी जब वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।"
VIDEO | Tuhin Mishra, manager of Indian cricketer Smriti Mandhana, confirms that her father is not well and the wedding has been indefinitely postponed.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 23, 2025
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/K5EVJwyR4h
क्या करते हैं स्मृति मंधाना के पिता?
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के पिता श्रीनिवास मंधाना पेशे से केमिकल डिस्ट्रीब्यूटर रहे हैं और खुद जिला स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं। उनका परिवार शुरू से ही क्रिकेट से जुड़ा रहा है। स्मृति के भाई, श्रवण, महाराष्ट्र की अंडर-19 टीम तक खेले थे। श्रीनिवास की हमेशा ये इच्छा थी कि उनके बच्चों में से कोई भारत के लिए खेले, और स्मृति ने उनका ये सपना सच कर दिया।
Read More Here:
IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल