'आ जाओ यार...' यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच हुई तकरार? कप्तान ने मैदान पर ही बोला 'सॉरी', VIDEO

IND vs ENG 1st Test: हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले से एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ओपनर यशस्वी जायसवाल को 'सॉरी' बोलते हुए नजर आए।

iconPublished: 20 Jun 2025, 10:04 PM
iconUpdated: 20 Jun 2025, 11:34 PM

IND vs ENG 1st Test Shubman Gill Says Sorry To Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। पहले दिन बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया काफी अच्छी स्थिति में दिखाई दी। टीम के युवा बल्लेबाजों ने शानदार पारियों को अंजाम दिया, जिसमें ओपनिंग पर उतरे 23 साल के यशस्वी जायसवाल का शतक भी शामिल रहा।

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जायसवाल और कप्तान शुभमन आपस में बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। बातचीत के अंत में कप्तान गिल को सॉरी बोलते हुए भी सुना जा सकता है। तो क्या गिल और जायसवाल के बीच कुछ तकरार हो गई? आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

Shubman Gill और जायसवाल के बीच आपस में क्या बातचीत हुई?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यशस्वी जायसवाल ने कहा, "मेरी आदत है आगे जाने की।" इसके जवाब में गिल ने कहा, "भाग मत जाना बस।" फिर आगे जायसवाल ने कहा, "मुझे जोर से 'नो' बोल दो चलेगा। मेरी आदत है।"

शुभमन गिल ने बोला सॉरी

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जायसवाल एक गेंद खेलकर भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन गिल सिंगल लेने के लिए मना कर देते हैं। जायसवाल कहते हैं, "अरे आ जाओ यार। भइया यार।" इसके जवाब में गिल ने कहा, "थोड़ा आगे था, सॉरी।" इस तरह गिल ने मैच के बीच यशस्वी को सॉरी बोला। यहां देखें वीडियो...

जायसवाल ने खेली शानदार पारी

मुकाबले में जायसवाल भारत के लिए ओपनिंग पर उतरे थे। उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए 159 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। जायसवाल की इस पारी ने टीम इंडिया को पहले दिन मजबूती प्रदान करने में अहम योगदान दिया। जायसवाल ने कप्तान गिल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 129(163 गेंद) की साझेदारी भी की।

Read more:

Yashasvi Jaiswal Century: लीड्स में शतक लगाने वाले पहले ओपनर बने यशस्वी जायसवाल, खुशी से झूम उठे कप्तान; देखें VIDEO