Shreyas Iyer की कप्तनी में आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है जहाँ वें आईपीएल 2014 के बाद पहली बार 14 अंको के पार गए हैं।
Shreyas Iyer की कप्तानी में बदली पंजाब किंग्स की कहानी, 2014 के बाद पहली बार हुआ ये कारनामा!
Table of Contents
आईपीएल 2025 के नीलामी में पंजाब किंग्स ने Shreyas Iyer के ऊपर काफी पैसे खर्च किए थे। पंजाब किंग्स ने इस नीलामी में श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रूपए में खरीदा था जिसको लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। टीम ने उन्हें कप्तान भी बना दिया था।
आईपीएल 2024 में Shreyas Iyer कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान थे जहाँ उन्होंने केकेआर को काफी समय के बाद खिताब जिताया था। हालाँकि टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था जिस वजह से उनके ऊपर सवाल भी खड़े हो रहे थे लेकिन पंजाब किंग्स की गाड़ी उन्होंने काफी अच्छे तरीके से चलाई हैं।

Punjab Kings का हुआ काया पलट:
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वें मजबूत टीम बनकर उभर रही हैं। Shreyas Iyer की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 11 मुकाबले खेले है और इन 11 मैच के बाद वन 15 अंको के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
Shreyas Iyer की कप्तानी में हुआ कमाल
पंजाब किंग्स हर साल टीम में बदलाव करती है लेकिन वें हमेशा ही अंक तालिका के निचले भाग में होते हैं। इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में वें काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। आईपीएल 2014 के बाद पहली बार पंजाब किंग्स की टीम 14 अंको के पार गई हैं जो काफी तारीफ की बात हैं।
आईपीएल 2014 में वें फाइनल तक गए थे लेकिन उसके बाद लगातार हर सीजन में उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया था। उनके नाम आईपीएल 2015 में 6, आईपीएल 2016 में 8, आईपीएल 2017 में 14, आईपीएल 2018 में 12, आईपीएल 2019 में 12, आईपीएल 2020 में 12, आईपीएल 2021 में 12, आईपीएल 2022 में 14, आईपीएल 2023 में 12 और आईपीएल 2024 में 10 अंक हासिल किए थे।
प्लेऑफ के करीब पंजाब किंग्स:
पंजाब किंग्स ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जहाँ वें प्लेऑफ से मात्र एक कदम ही दूर हैं। उनके नाम 15 अंक है और अगर वें सिर्फ एक मुकाबला जीतते है तो उनकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी।
Read more:
अब मचेगा कोहराम, Rajasthan Royals ने इन 7 खिलाड़ियों को रिलीज करने का बना लिया प्लान