Shreyas Iyer Dating Rumors: श्रेयस अय्यर की डेटिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वह चुपचाप एक खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।
Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर का भी बॉलीवुड में भिड़ा टांका? इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट करने की उड़ी अफवाह
Shreyas Iyer Dating Rumors: श्रेयस अय्यर इन दिनों अपनी इंजरी से रिकवर हो रहे हैं। कुछ वक्त पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में अय्यर भारत के उपकप्तान के रूप में नजर आए थे। सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में अय्यर को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। इन दिनों टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इसी बीच अय्यर की डेटिंग की खबर सामने आई।
कहा जा रहा है कि अय्यर ने भी बाकी कुछ भारतीय क्रिकेटर्स की तरह बॉलीवुड में अपना टांका भिड़ा लिया है। बता दें कि एक Reddit यूजर ने श्रेयस अय्यर की डेटिंग को लेकर बड़ा दावा किया। यूजर की तरफ से कहा गया कि अय्यर चुपचाप अपनी डेटिंग का सिलसिला आगे बढ़ा रहे हैं।
इस खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट करने की आई खबर (Shreyas Iyer)
सामने आए दावे में कहा गया कि अय्यर बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को करीब महीनों से डेट कर रहे हैं। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।


इंजरी से परेशान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)
इंजरी के चलते अय्यर को अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बनाया गया। अय्यर मौजूदा मौजूदा वक्त में वनडे फॉर्मेट के लिए भारत के उपकप्तान हैं।

कौन हैं मृणाल ठाकुर? (Shreyas Iyer)
वैसे तो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन फिर भी आपको बता दें कि 33 वर्षीय मृणाल बॉलीवुड में लगातार अपनी चमक बिखेर रही हैं। उन्होंने टीवी शो कुमकुम भाग्य से अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने पहले मराठी फिल्मों और फिल्मों में एंट्री कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। हाल ही में वह सन 'ऑफ सरदार 2' और 'कल्कि' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं।