जब अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड को लेकर कमरे में लेकर आते थे शिखर धवन, क्या रहता था 'हिटमैन' रोहित शर्मा का रिेएक्शन?

Shikhar Dhawan: पूर्व भारतीय ओपरनर शिखर धवन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में अपनी लवलाइफ के बारे में ऐसे खुलासे किए हैं जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 27 Jun 2025, 03:57 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 03:29 PM

Shikhar Dhawan and Rohit Sharma: टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को उनके बिंदास अंदाज और ईमानदार नेचर के लिए जाना जाता है। मैदान हो या मैदान के बाहर धवन की लाइफ हमेशा से फैंस के बीच चर्चा का विषय रही है। हाल ही में धवन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और रोहित शर्मा के बारे में ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर फैंस हैरान से रह गए।

साल 2006 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया ए का दौरान किया था। जिसमें शिखर धवन के रूममेट रोहित शर्मा थे। धवन ने उस समय के बारे में बताया कि वे छुप-छुपाकर अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड को रूम में लाते थे जिसके बारे में हिटमैन ने शिकायत भी की थी।

शिखर धवन ने किया खुलासा

शिखर धवन ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘द वन: क्रिकेट, माई लाइफ और मोर’ में इस किस्से के बारे में लिखा कि, "वो बहुत खूबसूरत थी और फिर मुझे अचानक उससे प्यार हो गया। मैने खुद में सोचा कि वो मेरे लिए बनी है और मैं उससे शादी के लिए तैयार हो गया।" शिखर धवन के लिए 2006 में ऑस्ट्रेलिया ए दौरा काफी शानदार रहा था पर उन्होंने ये बात भी खुद ही स्वीकार की जैसे-जैसे वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ज्यादा समय बिताने लगे तो उनका ध्यान भटकने लगा।

Shikhar Dhawan

रोहित शर्मा का क्या था रिएक्शन?

धवन ने आगे अपनी किताब में लिखा, "हर मैच के बाद मैं उससे मिलने जाता और उसे अपने कमरे में ले आता। जहां मैं और रोहित शर्मा कमरा शेयर किया करते थे। रोहित को ये सब ज्यादा पसंद नहीं था तो कभी-कभी मुझसे हिंदी में शिकायत करता था कि तू मुझे सोने देगा?" फिर क्या था धवन के इस रिलेशनशिप के बारे में पूरी टीम को पता चल गया।

Shikhar Dhawan and Rohit Sharma

एक बार ऐसे ही शिखर धवन होटल की लॉबी में अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ थामे चल रहे थे तभी टीम के सीनियर सिलेक्टर ने उन्हें ऐसा करते देख लिया। शिखर ने लिखा, "मैने उसका हाथ नहीं छोड़ा क्योंकि मुझे नहीं लगा कि हम कुछ गलत कर रहे हैं।" इसके बाद ये खबर हर जगह फैल गई कि शिखर की ऑस्ट्रेलिया में गर्लफ्रेंड है। हालांकि धवन ये बात मानी कि इस रिलेशनशिप से उनके क्रिकेट करियर पर काफी असर पड़ा जिसके चलते उनका प्रदर्शन लगातार गिरता ही चला गया।

Read More: 1 नहीं...11 महिलाओं का यौन शोषण? WI vs AUS सीरीज के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेटर पर लगा रेप का आरोप!