'नो हैंडशेक' विवाद पर संजय मांजरेकर ने उगला जहर! टीम इंडिया को दे डाली बड़ी नसीहत; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
संजय मांजरेकर के ‘नो हैंडशेक’ पर दिए बयान ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। टीम इंडिया को दी गई उनकी नसीहत पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
Sanjay Manjrekar, Suryakumar Yadav and Salman Agha
Sanjay Manjrekar on IND vs PAK handshake controversey: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। मैदान पर भिड़ंत से पहले ही दोनों देशों के बीच ‘नो हैंडशेक’ विवाद ने नई बहस छेड़ दी है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के सलमान अली आगा के बीच हाथ न मिलाने की घटना ने क्रिकेट से ज्यादा राजनीति और भावनाओं को हवा दे दी है।
इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर के बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। मांजरेकर के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। क्रिकेट के इस संवेदनशील मुद्दे ने खेल भावना बनाम राष्ट्रवाद की बहस को फिर से जिंदा कर दिया है।
IND vs PAK: हैंडशेक विवाद ने पकड़ा तूल
भारत-पाकिस्तान मुकाबले के करीब आते ही हैंडशेक विवाद फिर सुर्खियों में है। एशिया कप के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ न मिलाने की घटना को लेकर बहस जारी है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और हालिया घटनाओं के चलते भारतीय फैंस का एक वर्ग पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की औपचारिकता के खिलाफ नजर आया था। यही वजह रही कि इस मुद्दे को खेल से ऊपर उठाकर राष्ट्र भावना से जोड़ दिया गया।
IND vs PAK: मांजरेकर का विवादित पोस्ट
संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा कि ‘हाथ न मिलाना’ जैसी पहल बेवकूफी भरी है और भारत जैसे देश को या तो खेल भावना से खेलना चाहिए या बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। भारतीय फैंस ने इसे टीम इंडिया के रुख और देश की भावनाओं का अपमान बताया और कमेंट सेक्शन में मांजरेकर की कड़ी आलोचना की।
This ‘no shaking hands’ is such a silly thing that India has started. It’s unbecoming of a nation like ours. Either play properly within the spirit of the game or don’t play at all.
मांजरेकर के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उन्हें ‘संवेदनहीन’ बताते हुए कहा कि वे देश की भावनाओं को समझने में नाकाम रहे हैं। कुछ फैंस ने यह भी लिखा कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में राष्ट्रीय सम्मान का सवाल बन जाता है।
सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी द्वारा उठाए गए सवालों के बीच सूर्यकुमार यादव ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि सही समय आने पर जवाब दिया जाएगा और लोगों से 24 घंटे इंतजार करने को कहा। उनके इस बयान ने संकेत दिया कि टीम इंडिया अपने फैसलों पर सोच-समझकर कदम उठा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर मुकाबले के दौरान दोनों टीमें खेल भावना को कैसे प्रदर्शित करती हैं।