सलमान आगा ने ‘नो हैंडशेक’ विवाद पर फाइनल से पहले दर्द जाहिर किया। 14 सितंबर के मुकाबले के बाद टीम इंडिया और पाकिस्तान खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने का मामला सुर्खियों में आया था।
भारतीय टीम ने नहीं मिलाया हाथ, अब पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जताया दर्द
Table of Contents
Salman Agha on handshake controversy:एशिया कप 2025 का फाइनल अब बस कुछ ही दिनों दूर है। 28 सितंबर को दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। लेकिन फाइनल से पहले ही दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच हुए ‘नो हैंडशेक’ विवाद ने सुर्खियां बटोर ली हैं।
इस विवाद की शुरुआत 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज के मैच के बाद हुई, जब भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा (Salman Agha) मौजूद नहीं रहे, और उनकी टीम मैदान पर हाथ मिलाने के लिए खड़ी रही। इस घटना ने फैंस और मीडिया में काफी सवाल खड़े कर दिए।
Salman Agha का दर्द और बयान
इस विवाद को लेकर सलमान आगा (Salman Agha) ने फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “मैंने करीब 2007 से क्रिकेट खेलना शुरू किया था, और आज तक ऐसा कभी नहीं देखा कि दो टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ। मेरे अब्बू भी क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं, उन्होंने भी कभी नहीं बताया कि मैच के बाद ऐसा हुआ हो। आज तक जितने भी मैच हुए हैं, उनमें हमेशा हैंडशेक हुआ करता था।”

14 सितंबर को भारत ने अपनाया था ये रूख
सलमान आगा (Salman Agha) ने बताया कि 14 सितंबर के मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करने के बाद सीधे ड्रेसिंग रूम का रास्ता लिया। जब पाकिस्तान की टीम हाथ मिलाने गई, तो भारतीय टीम ने दरवाजा बंद कर दिया। इससे नाराज होकर सलमान पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में नहीं आए और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालांकि, बाद में आईसीसी ने मामले को संभाल लिया और अब दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला तय है।

दुबई में होगा एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। करीब 41 सालों के बाद यह दोनों टीमों का एशिया कप में पहला फाइनल मुकाबला होगा, जिसके लिए क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
READ MORE HERE:
एशिया कप 2025 फाइनल से पहले नहीं होगा कप्तानों का फोटोशूट, भारत-पाक कप्तान नहीं मिलाएंगे हाथ
‘वें जरूरी है…’ रवि अश्विन ने इस भारतीय खिलाड़ी को किया बैक, बोले फाइनल में होना जरूरी