IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद साई सुदर्शन को Team India में मौका नहीं मिल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के फॉर्म पर उठ रहे सवालों के बीच सुदर्शन की शानदार फॉर्म चर्चा में है।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल से बेहतर है ये ओपनर बल्लेबाज, 28 पारियों में 1220 रन बनाने के बाद अब तक नही मिला Team India में मौका
Table of Contents
इस वक़्त भारत में आईपीएल का क्रेज़ देखा जा रहा है जहाँ दुनिया भर से खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेने के लिए आ रहे है और सभी लोग अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस लीग में अभी तक काफी मुकाबले खेले गए है वहीं ढेर सारे मुकाबले खेले जाने बाकी हैं।
वहीं आईपीएल के बाद Team India को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है और 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस टेस्ट सीरीज में एक बार फिर से सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के ऊपर सभी का विचार होगा लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके रिकॉर्ड भी शानदार हैं।
Team India में नहीं मिल रहा है इस खिलाड़ी को मौक़ा:
भारतीय प्रीमियर लीग और डोमेस्टिक क्रिकेट से Team India को स्टार खिलाड़ी मिलते है जहां काफी लोगो ने Team India के लिए खेला है और वें अच्छा प्रदर्शन भी करते हैं। हालाँकि कुछ खिलाड़ियों को लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद भी भारतीय टीम में भी मौक़ा नहीं मिलता हैं।
साई सुदर्शन का शानदार रिकॉर्ड:
हम बात कर रहे हैं साई सुदर्शन के बारे में जहाँ वें लगातार आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल में वें लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और निरंतरता से खेल रहे हैं। अभी तक आईपीएल के 28 मुकाबलों में उन्होंने 1220 रन बना दिए हैं। इस दौरान उनका औसत 48.8 और स्ट्राइक रेट 141 का रहा हैं जो उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता हैं।
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के फॉर्म में कमी
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ही भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नजर आते है लेकिन आईपीएल में अभी तक दोनों का बल्ला खामोश रहा है और इसी कारण उनके फॉर्म को लेकर सवाल खड़े हो रहे है।
Read more: