Ryan Rickelton आउट होकर लौट चुके थे पवेलियन, हेनरिक क्लासेन ने कर दी फिर बच्चों वाली गलती, रिकल्टन को बुलाया गया वापस

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में Ryan Rickelton को आउट होने के बाद वापिस मैदान में बुलाया गया था। इसके पीछे की वजह आगई है सामने।

iconPublished: 18 Apr 2025, 11:31 AM
iconUpdated: 18 Apr 2025, 11:32 AM

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में बीते दो दिनों के भीतर मैदान पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है। पहले बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, और फिर गुरुवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में ऐसा दृश्य सामने आया जो फैंस के लिए हैरान कर देने वाला था।

मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ Ryan Rickelton आउट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन कुछ ही देर बाद अंपायर ने उन्हें वापस बल्लेबाज़ी के लिए बुला लिया। दरअसल, जिस गेंद पर उनका कैच पकड़ा गया था, उसे बाद में नो बॉल घोषित कर दिया गया।

क्या था पूरा मामला?

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद Ryan Rickelton और विल जैक्स ने पारी को संभाला।

मुंबई की पारी का सातवां ओवर चल रहा था और Ryan Rickelton 21 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे। ओवर की पांचवीं गेंद पर स्पिनर जीशान अंसारी ने उन्हें बड़ा शॉट खेलने के लिए उकसाया, लेकिन गेंद सीधा कप्तान पैट कमिंस के हाथों में चली गई और रिकेल्टन कैच आउट हो गए।

क्यों बुलाया गया Ryan Rickelton को वापिस:

सनराइजर्स के खिलाड़ी इस विकेट का जश्न मना ही रहे थे कि तभी टीवी अंपायर ने हस्तक्षेप किया। रिप्ले में यह पाया गया कि गेंदबाज़ी के समय विकेटकीपर हेनरी क्लासेन के ग्लव्स स्टंप्स के सामने थे, जो नियमों के तहत वैध नहीं है। इस वजह से उस गेंद को नो बॉल करार दिया गया और Ryan Rickelton को वापस बल्लेबाज़ी के लिए बुला लिया गया।

Image

मुंबई इंडियंस ने दर्ज की लगातर दूसरी जीत:

इस सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरूआत अच्छी नहीं हुई थी लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में फॉर्म हासिल कर लिया हैं। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज कर इस सीजन की तीसरी और लगातार दूसरी जीत अपने नाम की हैं।

Read More Here:

IPL 2025: BCCI ने दिल्ली कैपिटल्स के कोच मुनाफ पटेल पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, लाइव मैच में की थी ये गलती