"डेवोन कॉनवे को रिटायर आउट...." Ruturaj Gaikwad ने मुकाबले के बाद बताया क्यों लिया था ये फैसला, इस चीज को ठहराया हार का जिम्मेदार!

पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया क्यों लगातार चेन्नई सुपर किंग्स गवा रही है मुकाबले। इस गलती को ठहराया हार का जिम्मेदार!

iconPublished: 09 Apr 2025, 11:26 AM
iconUpdated: 09 Apr 2025, 11:27 AM

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है जहाँ अभी तक 5 मुकाबले में उन्होंने 4 मैच गवा दिए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके को इस सीजन की लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा हैं जिस कारण वें अंक तालिका में 9वें स्थान पर मौजूद हैं।

इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना दिए थे। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से रन को चेज़ करने में असफल रही थी। इस हार के बाद कप्तान Ruturaj Gaikwad ने बयान में बताया कि टीम हर बार कहां गलती कर रही हैं।

फील्डिंग को दिया दोष:

इस मुकाबले में हार के बाद पोस्ट मैच के दौरान कप्तान Ruturaj Gaikwad ने हार का जिम्मेदार खराब फील्डिंग को बताया। उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि पिछले चार मैचों में, अंतर का एकमात्र बिंदु (क्षेत्ररक्षण अंतर है)। यह महत्वपूर्ण रहा है। हम जो कैच छोड़ रहे हैं, वही बल्लेबाज 15, 20, 30 रन बना रहा है। कभी-कभी आपको इसकी सराहना करनी चाहिए प्रियांश ने अच्छा खेला। उच्च जोखिम वाली बल्लेबाजी और यह अच्छी तरह से निकला।”

Ruturaj Gaikwad ने बताया, बल्लेबाज़ी में हुआ सुधार

इस मुकाबले में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई लेकिन बल्लेबाज़ी में सुधार देखने को मिला हैं। Ruturaj Gaikwad ने कहा “हम नियमित अंतराल पर विकेट ले रहे थे, लेकिन उन्होंने लय बनाए रखी। 10-15 रन कम होने से हमें मदद मिलती। लेकिन यह कैच छूटने के कारण हुआ। बल्लेबाजी के लिहाज से यह बिल्कुल सही था। हमारे दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जो तेज गति से खेलते हैं, वे टॉप आर्डर में गए और उन्होंने अच्छा पावरप्ले खेला। बल्लेबाजी विभाग में बहुत सारे सकारात्मक पहलू रहे। आज हम दो तीन हिट से दूर थे।

चेन्नई सुपर किंग्स को वापसी की जरुरत:

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अच्छी शुरुआत की थी और उन्होंने मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में हराया था। हालाँकि उसके बाद से ही उनका फॉर्म खराब नजर आ रहा है और वें मुकाबला हार रहे हैं। उनका अगला मुकाबला केकेआर से 11 तारीख को हैं जहाँ वें वापसी करने का प्रयास कर सकते हैं।

Read more:

GT vs RR Prediction: गुजरात और राजस्थान में किसकी होगी जीत, मैच से 1 दिन पहले जानिए सटीक भविष्यवाणी