वनडे संन्यास की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई रोहित शर्मा के जिम की तस्वीरें, अभिषेक नायर भी दिखे साथ

Rohit Sharma: वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट की खबरों के बीच रोहित शर्मा अभिषेक नायर के साथ जिम में फिटनेस पर काम करते हुए नजर आए हैं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

iconPublished: 18 Aug 2025, 06:56 PM
iconUpdated: 18 Aug 2025, 11:34 PM

Rohit Sharma Fitness: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 की तैयारियों में जुट गई है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। बीसीसीआई जल्द ही इसके लिए स्क्वाड का एलान करने वाली है, जिसको लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए, इस पर जमकर चर्चा हो रही है।

इसी बीच रोहित शर्मा और विराट कोहली की आईसीसी विश्वकप 2027 में भागीदारी को लेकर भी अटकलें तेज हो गई है। हाल ही में आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की फिटनेस इस टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। इसी बीच रोहित शर्मा की जिम से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Rohit Sharma फिटनेस पर दे रहे हैं ध्यान

वनडे फॉर्मेट से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रिटायरमेंट की चर्चा के बीच ही उनकी जिम वर्कआउट की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वे अभिषेक नायर के साथ अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर कह रहे हैं कि रोहित शर्मा 2027 विश्वकप की तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं।

Rohit Sharma की शानदार रही है कप्तानी

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम भले ही 2023 का विश्वकप जीतने से चूक गई थी, लेकिन 2024 में भारत ने आईसीसी टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद टीम इंडिया ने हाल ही में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जीती। अब रोहित शर्मा 2027 विश्वकप जीतकर अपनी कप्तानी को और यादगार बनाना चाहेंगे।

Rohit Sharma on retirement: No plans to retire, says Rohit after leading team to record third crown - The Hindu

दो फॉर्मेट से ले चुके हैं रिटायरमेंट

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 2024 में आईसीसी टी20 विश्वकप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दोनों दिग्गजों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

Read more: Vijaykumar Vyshak Exclusive Interview: आईपीएल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कैसा रहा विजय कुमार विशाक का एक्सपीरियंस? क्रिकेटर ने SPORTS YAARI पर दिया बड़ा बयान

Vijaykumar Vyshak Exclusive: दिल हो तो विजय कुमार विशाक जैसा... IPL 2025 में पंजाब किंग्स की हार से ज्यादा RCB के लिए थे खुश