Rohit Sharma, IND vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने के लिए रोहित शर्मा दिल्ली की तरफ निकल पड़े हैं। हिटमैन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
Rohit Sharma: टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के लिए दिल्ली चले रोहित शर्मा, सामने आई तस्वीर; फैंस में दौड़ी खुशी की लहर
Rohit Sharma, IND vs AUS ODI Series: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। वह टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होने के लिए दिल्ली की तरफ निकल पड़े हैं। हिटमैन को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम कल यानी बुधवार (15 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी।
हिटमैन के फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू टी-शर्ट पहन रखी है। साथ कैप और सनग्लासेस लगा रखे हैं। रोहित को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाता देख जाहिर तौर पर फैंस काफी खुश होंगे।
Rohit Sharma at Mumbai airport on his way for Australia tour.🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) October 14, 2025
The Hitman coming to rule @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/cOS4YCekZn
19 अक्टूबर से होगी ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत (Rohit Sharma)
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें वनडे मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरेंगी। फिर टी20 सीरीज खेली जाएगी।
विराट कोहली भी पहुंच चुके हैं दिल्ली
बताते चलें कि आज यानी मंगलवार (14 अक्टूबर) की सुबह विराट कोहली भी दिल्ली पहुंचे। अब रोहित शर्मा ने दिल्ली के लिए कदम आगे बढ़ाया है। फैंस ऑस्ट्रेलिया दौरे के जरिए दोनों ही दिग्गजों को मैदान पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।
KING KOHLI IS BACK EXCLUSIVE VISUAL FROM DELHI #viratkohli #kingkohli #exclusive #delhi #indvsaus pic.twitter.com/jZ1QlnJ1cc
— Sports Yaari (@YaariSports) October 14, 2025
विराट और रोहित टीम इंडिया के लिए पिछली बार 2025 की शुरुआत में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। अब करीब 7 महीनों के बाद दोनों की टीम इंडिया में वापसी हो रही है। इस बीच टीम इंडिया ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट खेला, जिससे रोहित-कोहली संन्यास ले चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत का वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल , यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत का टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।