इस गेंदबाज के सामने बेबस नजर आते हैं रोहित शर्मा, 16 महीने से जीना कर दिया है हराम

Rohit Sharma: रोहित शर्मा बीते 16 महीनों में एक खास गेंदबाज के खिलाफ 12 मर्तबा आउट हो चुके हैं। तो आइए जानते हैं कि हिटमैन का यह कैसा रिकॉर्ड है।

iconPublished: 08 Apr 2025, 06:30 PM
iconUpdated: 15 Apr 2025, 06:21 PM

Rohit Sharma Against Left Arm Bowler: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए अब तक आईपीएल 2025 काफी खराब गुजरा है। मुंबई ने सीजन में चार मैच खेल लिए हैं, जिसमें रोहित ने 9.50 की औसत से सिर्फ 38 रन स्कोर कर सके हैं। वहीं बीते करीब 16 महीनों में रोहित शर्मा एक खास किस्म के गेंदबाज के खिलाफ पूरी तरह से बेबस नजर आए हैं।

16 महीनों में 12 बार आउट हुए Rohit Sharma

दरअसल रोहित शर्मा पिछले 16 महीनों में लेफ्ट ऑर्म यानी बाएं हाथ के गेंदबाज के खिलाफ 12 बार आउट हुए हैं। मुंबई ने 18वें सीजन का पांचवां लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 07 अप्रैल, सोमवार को खेला था, जिसमे रोहित शर्मा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल की गेंद पर आउट हुए थे।

टी20 में लेफ्ट ऑर्म गेंदबाज के खिलाफ Rohit Sharma

साल 2024 से अब तक यानी करीब 16 महीनों में टी20 फॉर्मेट के अंदर रोहित शर्मा ने 26 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 157 गेंद खेलीं और 20.75 की औसत से 249 रन बनाए। इस दौरान हिटमैन का स्ट्राइक रेट 160 से कम का रहा है। वहीं इस दौरान रोहित ने 12 बार अपना विकेट गंवाया है। इस तरह से लेफ्ट ऑर्म पेसर रोहित शर्मा के लिए बड़ी मुश्किल बने हुए हैं।

रोहित शर्मा का टी20 करियर

गौरतलब है कि अब तक रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में कुल 452 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 439 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 30.66 की औसत और 134.75 के स्ट्राइक रेट से 11868 रन बनाए लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 78 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 121* रनों का रहा है। उन्होंने इस फॉर्मेट में 1073 चौके और 527 छक्के लगा लिए हैं। बताते चलें कि हिटमैन टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

Read more: