Fact Check: रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट से भी लिया संन्यास! सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन ने घुमाया दिमाग

Rohit Sharma ODI Retirement News: सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के वनडे संन्यास को लेकर खबरें तेजी से फैल रही हैं। तो आइए जानते हैं कि इन खबरों की हकीकत क्या है।

iconPublished: 23 Jun 2025, 09:46 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 12:17 PM

Rohit Sharma ODI Retirement News Fact Check: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मौजूदा वक्त में सिर्फ वनडे क्रिकेट के लिए उपलब्ध हैं। हिटमैन ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल से और इन दिनों चल रहे इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। रोहित ने टेस्ट से अचानक संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।

अब रोहित के वनडे क्रिकेट से भी संन्यास लेने की खबर सामने आई। कहा जा रहा है कि टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट के जैसे हिटमैन ने वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। तो आइए जानते हैं कि रोहित के वनडे संन्यास की सच्चाई क्या है।

team india

क्या रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास?

बता दें कि रोहित ने सोमवार (23 जून) को सोशल मीडिया पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने अपने हेलमेट के ऊपर तारीख लिखी। तारीख लिखने के साथ रोहित ने लिखा, "सदैव आभारी।" बताते चलें कि रोहित ने कुछ इसी अंदाज में इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसी के चलते उनके वनडे रिटायरमेंट की चर्चा तेज हो गई। सोशल मीडिया पर रोहित के वनडे रिटायरमेंट को लेकर काफी पोस्ट शेयर की गईं।

rohit sharma

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि रोहित ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 18 साल पूरे होने के लिए स्टोरी शेयर की थी। आज ही के दिन (23 जून) रोहित ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। फैंस उनकी स्टोरी का गलत मतलब निकाल बैठे। यहां आपको साफ कर दें कि रोहित ने वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। रोहित के संन्यास की खबर पूरी तरह से झूठ है।

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 67 टेस्ट और 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इसके अलाव उन्होंने 273 वनडे खेल लिए हैं। टेस्ट में उन्होंने 4301 रन और टी20 इंटरनेशनल में 4231 रन बनाए। बाकी वनडे क्रिकेट में हिटमैन ने 11168 रन बना लिए हैं।

Read more: VIDEO: ऋषभ पंत ने लाइव मैच में कर दी सुनील गावस्कर की बेइज्जती! लेकिन वीडियो देखकर खुश हो जाएंगे आप