रोहित शर्मा की मदद से हार्दिक पंड्या को मिला था निकोलस पूरन का विकेट, पूर्व कप्तान ने मैदान के बाहर से ऐसे की थी मदद

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ Rohit Sharma मुकाबला नहीं खेल रहे थे लेकिन उनकी रणनीति की मदद से ही हार्दिक पांड्या ने निकोलस पूरण का विकेट चटकाया था।

iconPublished: 05 Apr 2025, 02:55 PM
iconUpdated: 05 Apr 2025, 02:57 PM

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा हैं जहां इस मुकाबले में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे। चोट के कारण रोहित शर्मा ने ये मुकाबला मिस किया था लेकिन फिर भी टीम की रणनीति बनाने में वें अहम भूमिका निभा रहे थे।

निकोलस पूरण को आउट करने में Rohit Sharma का बड़ा योगदान:

Rohit Sharma इस मुकाबले में बेंच पर बैठे हुए थे लेकिन बाहर बैठ कर ही उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरण को आउट करा दिया था। वें पहले टाइम आउट के दौरान मैदान पर आए थे जहाँ उन्होंने बताया था कि निकोलस पूरण के खिलाफ धीमी गति की गेंद डालनी चाहिए।

उनकी इस रणनीति ने निकोलस पूरण का विकेट दिलवाया था जहां पूरण 6 गेंदों में 12 रन ही बना कर आउट हो गए थे। टाइम आउट के बाद हार्दिक पांड्या 9वां ओवर डालने के लिए आए थे जिसकी पहली गेंद पर उन्होंने धीमी गति की गेंद डाली थी। निकोलस पूरण इस गेंद को मारने गए थे उन्होंने दीपक चहर के हाथो में कैच डे दिया था।

Rohit Sharma की वीडियो हुई वायरल:

Rohit Sharma ने हार्दिक पांड्या को विकेट दिलाने में अहम रोल निभाया था और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो के बारे में बात करते हुए फैंस लिख रहे है कि इसी वजह से वें एक सफल कप्तान हैं। उन्होंने कुल 5 आईपीएल खिताब और टी20 विश्वकप एवं चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया हैं।

Rohit Sharma खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं:

इस आईपीएल के सीजन से पहले उन्होंने भारत को अपनी कप्तानी में 2013 के बाद पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीताया था लेकिन इस सीजन उनका बल्ला खामोश रहा हैं। 3 मुकाबलों में उनके बल्ले मात्र 21 रन निकले है जो उनके फॉर्म पर सवाल खड़े कर रहा हैं।