Rohit Sharma की फिटनेस पर महेला जयवर्धने ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए अभी कितने मैच और प्लेइंग 11 से बाहर रहेंगे पूर्व कप्तान

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट नजर आ रहे हैं और वें इस मुकाबले को खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

iconPublished: 07 Apr 2025, 10:16 AM
iconUpdated: 07 Apr 2025, 10:17 AM

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने चोट के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अंतिम मुकाबला नहीं खेला था। चोट के कारण उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ा था और उनकी जगह विल जैक्स ने पारी की शुरूआत की थी।

रोहित शर्मा की कमी पिछले मुकाबले में खली थी और उनके फैंस भी सी फैसले पे ऊपर काफी सवाल खड़े कर रहे थे। हालाँकि अगले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की चोट पर अपडेट सामने निकल कर आया है और उनके हेड कोच ने उनके फिटनेस को लेकर खुलासा किया हैं।

Rohit Sharma की फिटनेस अपडेट:

मुंबई इंडियंस 7 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेलने वाली हैं। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक और खुशखबरी सामने निकल कर आई हैं। उनके सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा फिट नजर आ रहे है और इस मुकाबले को खेल सकते हैं।

पिछले मुकाबले से पहले घुटने में गेंद लगने के कारण वें मुकाबला नहीं खेल पाए थे लेकिन मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने अपडेट दिया है कि वें सही और फिट नजर आ रहे हैं। उन्होंने बिना किसी असहजता के नेट्स में सभी गेंदबाजों का सामना किया था।

जसप्रीत बुमराह भी हो चुके हैं फिट:

मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले से पहले न सिर्फ रोहित शर्मा बल्कि जसप्रीत बुमराह को लेकर भी खुशखबरी आई थी। जसप्रीत बुमराह भी अब फिट हो चुके है और आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में वें भी वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं।

Mumbai Indians की खराब शुरुआत:

इस सीजन एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की काफी खराब शरूआत हुई हैं। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 4 मुकाबले खेले है जिसमें उन्हें 3 मैच गवाने पड़े है वहीं सिर्फ एक मुकाबला वें जीत पाए हैं। इस वक़्त वें अंक तालिका में 8वें स्थान पर मौजूद हैं।