Rishabh Pant Strong Comeback: ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के जरिए दमदार वापसी की। उन्होंने अपने पुराने अंदाज में बड़ी पारी।
Rishabh Pant: ऋषभ पंत की दमदार वापसी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तान बनकर खेली ताबड़तोड़ पारी
Rishabh Pant Strong Comeback: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) (Rishabh Pant) इंजरी के बाद मैदान पर वापस लौट चुके हैं। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का कप्तान बनाकर वापसी की और दमदार पारी खेल डाली। दरअसल, इंडिया-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट खेला जा रहा है।
इस मुकाबले में इंडिया की दूसरी पारी के दौरान पंत अपने पुराने अंदाज में दिखाई दिए। पहली पारी में वह सिर्फ 17 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए थे। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में पंत को पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद अब उनकी वापसी हुई है।
इंडिया-ए के कप्तान (Rishabh Pant)
पंत को अफ्रीका-ए के खिलाफ होने वाले दो अनाधिकारिक टेस्ट के लिए इंडिया-ए का कप्तान बनाया गया है। ए टेस्ट में पंत का अच्छा प्रदर्शन उनके लिए टीम इंडिया में वापसी की राह आसान कर रहा है।

पहले टेस्ट में दमदार पारी (Rishabh Pant)
बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-1 पर खेले जा रहे मुकाबले में पंत ने इंडिया-ए के लिए दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए 113 गेंदों में 11 चौके और 4 चौकों की मदद से 90 रन स्कोर किए। पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद दूसरी पारी में पंत ने अपना पुराना अंदाज दिखाया।
ऋषभ पंत का अंतर्राष्ट्रीय करियर (Rishabh Pant)
गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 47 टेस्ट, 31 वनडे और 76 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। टेस्ट की 82 पारियों में उन्होंने 44.50 की औसत से 3427 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 159* रनों का रहा।

इसके अलावा वनडे की 27 पारियों में उन्होंने 33.50 की औसत से 871 रन बना लिए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं हाई स्कोर 125* रनों का रहा। बाकी टी20 इंटरनेशनल की 66 पारियों में ऋषभ ने 23.25 की औसत और 127.26 के स्ट्राइक रेट से 1209 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं।