रिंकू सिंह को मिलेगा 'बेसिक शिक्षा ऑफिसर' का पद, जानिए क्या है भारतीय बल्लेबाज की क्वालिफिकेशन?

Rinku Singh: रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बेसिक शिक्षा ऑफिसर का पद दिया जाना है। तो आइए जान लेते हैं कि रिंकू की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है यानी रिंकू कितने पढ़े-लिखे हैं।

iconPublished: 26 Jun 2025, 06:31 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 12:43 PM

Rinku Singh Education Qualification: भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बेसिक शिक्षा ऑफिसर बनाए जाने का आदेश दिया गया है। रिंकू को अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत यग पद दिया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के मन में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि बेसिक शिक्षा ऑफिसर बनने वाले रिंकू की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है यानी रिंकू कितने पढ़े-लिखे हैं।

पद के हिसाब से रिंकू सिंह की एजुकेशन क्वालिफिकेशन बहुत ही कम है। आप अपने ख्वाबो-ख्याल में भी नहीं सोच सकते कि बेसिक शिक्षा ऑफिसर बनने वाले रिंकू की क्वालिफिकेशन इतनी कम है।

Rinku Singh

रिंकू सिंह की एजुकेशन क्वालिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू सिंह ने सिर्फ 8वीं क्लास तक पढ़ाई की है। 9वीं क्लास में रिंकू फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने आगे पढ़ाई नहीं की। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण भी रिंकू आगे स्कूल नहीं जा सके।

क्रिकेट में कमया बड़ा नाम

भले ही रिंकू पढ़ाई के मामले में आगे नहीं बढ़ सके, लेकिन उन्होंने क्रिकेट में बहुत बड़ा नाम कमाया। क्रिकेट में कमाए नाम की बदौलत ही रिंकू को सरकारी पद दिया जा रहा है।

Rinku Singh

रिंकू को आईपीएल ने असली पहचान दी। 2023 के सीजन में रिंकू ने पांच गेंदों में पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। इस पारी ने तो मानिए रिंकू की जिंदगी ही बदलकर रख दी थी। रिंकू को 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 13 करोड़ रुपये कीमत में खरीदा था। हालांकि वह सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे।

रिंकू सिंह का अंतर्राष्ट्रीय करियर

आईपीएल में नाम बनाने के बाद रिंकू को टीम इंडिया में जगह मिली और मौजूदा वक्त में वह टी20 टीम के लगभग पक्के सदस्य बन चुके हैं। अब तक रिंकू ने भारत के लिए 2 वनडे और 33 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। वनडे की 2 पारियों में उन्होंने 55 रन बनाए। वहीं टी20 इंटरनेशनल की 24 पारियों में रिंकू ने 42 की औसत और 161.06 के स्ट्राइक रेट से 546 रन स्कोर कर लिए हैं।

Read more: IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए फैंस में दिखी गजब की दीवानगी, 4 महीने पहले ही बिक गई 90 हजार टिकटें