IPL Final 2025 जीतने से नहीं, बल्कि हारने से RCB को होगा असल फायदा! जानिए कैसे

आईपीएल के 18वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम खिताब जीतने के लिए तैयार है। लेकिन आपको हम एक हैरान करने वाला आंकड़ा बताते हैं। जिससे आप भी कहेंगे हार से ही आरसीबी को फायदा होगा।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 03 Jun 2025, 03:15 PM

RCB in IPL 2025 Final: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे चर्चित टीमों ने से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने अब तक इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीता है। ये टीम 2008 के पहले ही संस्करण से हिस्सा ले रही है। हर साल इस फ्रेंचाइजी की टीम से फैंस को जीत की उम्मीद रहती है। लेकिन वो अब तक खिताब हासिल नहीं कर सके हैं। आईपीएल के इतिहास में आरसीबी की टीम पहले 3 बार फाइनल भी खेल चुकी हैं और अब वो चौथी बार फाइनल मैच खेलने जा रहे हैं।

RCB आईपीएल 2025 के खिताब को जीतने के लिए तैयार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी। मंगलवार यानी आज शाम को दोनों ही टीमों के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के फैन अपनी टीम को जीत की उम्मीद लगाकर दिल थामकर बैठे हैं। जिनका बस एक ही सपना है कि अपनी फेवरेट टीम रेड एंड गोल्ड ब्लेक आर्मी के हाथ में टाइटल देखना है।

आरसीबी को जीत से नहीं बल्कि हारने से होगा फायदा

आरसीबी के फैंस तो खिताब जीतने के इंतजार में बैठे हैं और वो ये काम 17 साल से कर रहे हैं और ये 18वां सीजन है। उनकी इन उम्मीदों को पूरा करने के लिए टीम भी तैयार है, लेकिन यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को हारकर ज्यादा फायदा होगा। यानी खिताब जीतने से नहीं बल्कि आरसीबी की हारने के बाद बल्ले-बल्ले हो जाएगी।

हारने की वजह से आरसीबी की ब्रांड वेल्यू है बंपर

अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे मुमकिन है, तो चलिए हम आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं। आरसीबी सालों से चले आ रहे हारने के सिलसिले को यहां भी जारी रखे तो उनकी ब्रांड वेल्यू बनी रहेगी। क्योंकि हारने पर इस टीम के साथ फैंस के इमोशंस जुड़े हैं। एक आकड़ों की मानें तो आरसीबी की ब्रांड वेल्यू आज की तारीख में 1500 करोड़ रुपये हैं। जो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद की है। तो वहीं 3 बार की चैंपियन केकेआर से ज्यादा है।

ट्रॉफी जीतने पर फैंस के इमोशंस हो जाएंगे खत्म

आरसीबी टीम (RCB) की जर्सी एक साल में सबसे ज्यादा सेल होती है। जो रिपोर्ट के अनुसाल सालभर में करीब 50 लाख जर्सी सेल होती है। तो वहीं मुंबई और चेन्नई की मिलकर भी इतनी नहीं हो पाती है। वहीं इस टीम की इंस्टाग्राम फैंस फॉलोइंग 42 करोड़ है जो भारत की किसी भी स्पोर्ट्स टीम में सबसे ज्यादा है। यानी इस टीम के साथ हारने वाला इमोशंस जुड़ा है जिससे फैंस इसके साथ जुड़ते हैं। ऐसे में जब वो आईपीएल का खिताब जीत लेंगे तो उनकी ब्रांड वेल्यू कम में कमी आ सकती है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को इससे नुकसान होगा। वहीं अगर ट्रॉफी जीतते हैं तो उन्हें सिर्फ 20 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Also Read- ग्लेन मैक्सवेल की 3 बेस्ट वनडे पारियां, एक में तो एक पैर से किया था डबल ब्लास्ट