RCB Victory Parade: विक्ट्री परेड के लिए बेंगलुरु पहुंची RCB की टीम, खास अंदाज में फैंस ने किया स्वागत

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराने के बाद आरसीबी (RCB) की टीम बेंगलुरु पहुंचकर इस खिताबी जीत के जश्न को मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 04 Jun 2025, 03:17 PM
iconUpdated: 04 Jun 2025, 11:34 PM

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बेंगलुरु पहुंचकर इस खिताबी जीत के जश्न को मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसकी शुरुआत बहुत जल्द ही होने वाली है। भारी शोर गुल के बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बेंगलुरु में पहुंच चुकी है, जहां टीम बस में खिलाड़ियों को देखकर फैंस का गजब का उत्साह देखने को मिला, जो आरसीबी- आरसीबी कहकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए।

आपको बता दे कि भारी सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों की दो बस बेंगलुरु पहुंच गई है। अब बहुत जल्द ही विक्ट्री परेड से जुड़े आगे के कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है।

विक्ट्री परेड के लिए बेंगलुरु पहुंची RCB की टीम

जैसे ही आरसीबी (RCB) की टीम होटल से बाहर निकली, होटल के बाहर आरसीबी के प्रशंसकों का जमावड़ा देखने को मिला, जो कई घंटे से चैंपियन टीम का इंतजार कर रहे थे, जहां विराट कोहली सहित अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के बाद फैंस खुशी से गदगद नजर आए। आपको बता दे कि आरसीबी की टीम अहमदाबाद से बेंगलुरु पहुंच गई है जहां एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने आईपीएल की विजेता टीम का भव्य रूप से स्वागत किया।

खुद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवाकुमार बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टीम का स्वागत करने के लिए पहुंचे। फिलहाल टीम के सम्मान समारोह को लेकर तेजी से तैयारी चल रही है। विधानसौधा में मंच को सजाया जा रहा है और बहुत जल्द ही इस ऐतिहासिक क्षण की शुरुआत होने वाली है।

खास अंदाज में फैंस ने किया स्वागत

दरअसल फैंस के बीच आरसीबी के खिलाड़ियों को लेकर दीवानगी इस कदर है कि एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। फैंस के बीच अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने को गजब का उत्साह देखा गया। आपको यह जानकारी दे कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आईपीएल 2025 के चैंपियन टीम को सबसे पहले सम्मानित करेंगे।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक आरसीबी की टीम का सम्मान समारोह होना है जिसके लिए स्टेडियम में प्रवेश सिर्फ टिकट धारको और पास होल्डर को मिलेगा। फिलहाल आज के इस कार्यक्रम को लेकर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने आरसीबी की जीत के जश्न को लेकर ट्रैफिक अलर्ट जारी कर दिया है।

Read also: 18 साल वेट किया... RCB के पहली IPL ट्रॉफी जीतने पर Delhi Police की पोस्ट वायरल, बताया किसे है पेशेंस की जरूरत