खत्म हुआ फैंस का इंतजार, जश्न के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंचे RCB के चैंपियन टीम

18 साल बाद आईपीएल का खिताब जीतने के बाद आरसीबी (RCB) के खिलाड़ी और उसके फैंस के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 04 Jun 2025, 06:09 PM
iconUpdated: 04 Jun 2025, 06:12 PM

18 साल बाद आईपीएल का खिताब जीतने के बाद आरसीबी (RCB) के खिलाड़ी और उसके फैंस के बीच गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है, जहां फाइनल मैच में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर टीम ने अपने 18 साल की सूखे को खत्म किया। इसी का जश्न मनाने के लिए आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है,

जिसकी शुरुआत विधान सौधा से हुई जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मान दिया। इसके बाद टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए पहुंची।

RCB: चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंची चैंपियन टीम

RCB

आखिरकार वो ऐतिहासिक पल का दीदार हो चुका है जिसके लिए आरसीबी (RCB) फैंस ने रात भर इंतजार किया। आईपीएल का खिताब जीतने के बाद जब से फैंस को यह जानकारी हुई कि टीम की विक्ट्री परेड होने वाली है, उसके बाद से ही फैंस की रातों की नींद गायब हो चुकी है। अब चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की चैंपियन टीम पहुंच चुकी है

जहां हजारों की संख्या में फैंस उन्हें चेयर और उनका सम्मान करने के लिए मौजूद है। आपको बता दे कि इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए आरसीबी की टीम के लिए अपने होम ग्राउंड से बेहतरीन जगह और कोई नहीं हो सकती जिन्होंने इसी वजह से इसका चुनाव किया।

रजत पाटीदार ने लहराई ट्रॉफी

आपको बता दे कि टीम के लिए एक स्पेशल बालकनी बनाई गई है जहां रजत पाटीदार फैंस को ट्रॉफी दिखाते नजर आ रहे हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का शोर और उनकी तालियों की आवाज यह बता रही है कि ऐतिहासिक पल के लिए उन्होंने कितना लंबा इंतजार किया है। आपको बता दें कि जैसे ही आरसीबी (RCB) की टीम विधान सौधा पहुंची,

उसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया तभी तेज बारिश होने लगी जिसके बाद अचानक खिलाड़ियों को वापस टीम बस की तरफ जाना पड़ा। फिलहाल आरसीबी का दीदार करने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारी संख्या में फैंस मौजूद है।

Read Also: चैंपियन RCB की एक झलक पाने के लिए पेड़ पर चड़े फैंस, सामने आया चौंका देने वाला वीडियो