विराट कोहली की RCB ने बेंगलुरु भगदड़ पर जारी किया बयान, लोगो ने सुना दी खरी खोटी!

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आगमन पर बेंगलुरु में मची भगदड़ के दुखद हादसे पर टीम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

iconPublished: 04 Jun 2025, 10:39 PM
iconUpdated: 04 Jun 2025, 11:34 PM

आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के आगमन के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर अपनी संवेदना जताई है। फ्रेंचाइज़ी ने मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए इन दुर्भाग्यपूर्ण हादसों पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई उनकी प्राथमिकता है।

RCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा:

"हमें मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से पता चला है कि बेंगलुरु में टीम के इस दोपहर के आगमन की उम्मीद में जनता की बड़ी भीड़ जमा हो गई। यह स्थिति हमारे लिए अत्यंत दुःखद है। हम उन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं और प्रभावित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।"

खबर मिलते ही कार्यक्रम में हुआ बदलाव:

फ्रेंचाइज़ी ने आगे बताया कि जैसे ही उन्हें इस स्थिति के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन किया।

भगदड़ में लोगो ने गवाई जान:

चिन्नास्वामी मैदान के पास मची इस भगदड़ में भारी नुकसान हुआ हैं। इस भगदड़ में करीब 11 लोगो के जान गवाने की खबर सामने निकल कर आ रही है वही 33 लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इस भगदड़ के बाद सोशल मीडिया पर फैंस आक्रोश में नजर आ रहे हैं।


Read Also: RCB Victory Parade: कब और कहां फ्री में देखें विक्ट्री परेड का लाइव प्रसारण? पहली IPL ट्रॉफी जीतने पर बेंगलुरु में निकाला जाएगा विजय जुलूस