मैच फिक्सिंग के आरोपों से बौखलाया राजस्थान रॉयल्स, सीधे मुख्यमंत्री से की शिकायत! RR vs LSG मैच से जुड़ा है मामला

IPL 2025: आईपीएल 2025 में रोमांचक मुकाबले के बाद विवादों की गर्मी बढ़ गई है। राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) मैच पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है। जिसके बाद राजस्थान एक्शन में नजर आ रही है।

iconPublished: 22 Apr 2025, 11:59 PM
iconUpdated: 26 May 2025, 12:23 PM

Rajasthan Royals on Jaideep Bihani Match Fixing Allegations: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) के बीच खेले गए रोमांचक मैच के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी के संयोजक जयदीप बिहानी ने इस मैच के बाद टीम पर अप्रत्यक्ष रूप से 'मैच फिक्सिंग' का आरोप लगाया। इस बयान से राजस्थान रॉयल्स के खेमे में गुस्सा फूट पड़ा है और फ्रेंचाइजी ने सीधे राजस्थान के मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और खेल सचिव से इसकी शिकायत की है। टीम ने जयदीप बिहाणी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राजस्थान रॉयल्स ने बताया आरोप बेबुनियाद

राजस्थान रॉयल्स के वरिष्ठ अधिकारी दीप रॉय ने इस बयान को पूरी तरह से बेबुनियाद और बकवास बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका कहना है कि इस तरह के आरोपों का कोई सबूत नहीं है और यह केवल टीम की छवि खराब करने की साजिश है। टीम मैनेजमेंट ने कहा कि जयदीप बिहाणी का बयान न केवल जनता को गुमराह करता है बल्कि राजस्थान रॉयल्स, राजस्थान खेल परिषद और बीसीसीआई की छवि को भी नुकसान पहुंचाता है। (RR vs LSG)

क्यों हुआ विवाद?

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स आखिरी ओवर में 9 रन से पिछड़ गई और 2 रन से हार गई। उस समय क्रीज पर शिमरॉन हेटमायर और ध्रुव जुरेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद थे। लेकिन आवेश खान की बेहतरीन गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। इस हार पर जयदीप बिहाणी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब मैच राजस्थान के नियंत्रण में था तो वे आखिरी ओवर में कैसे हार गए? उन्होंने मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया। (RR vs LSG)

RR vs LSG मैच के आखिरी ओवर में बदल गया पूरा खेल

आखिरी ओवर में मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए सिर्फ 9 रन चाहिए थे और 6 गेंदें बाकी थीं। ऐसा लग रहा था कि राजस्थान आसानी से जीत जाएगा, लेकिन आवेश खान ने बाज़ी पलट दी। उन्होंने शानदार यॉर्कर फेंकी और बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में एक कैच भी छूटा और रनआउट का मौका भी मिस हो गया, लेकिन इसके बावजूद आवेश ने 9 रन बचा लिए और अपनी टीम को जीत दिला दी। (RR vs LSG)