Rain In RCB Celebration: रंग में पड़ा भंग, बारिश ने बिगाड़ा RCB का जश्न, बेंगलुरु के मौसम ने बदली करवट

Rain In Bangalore: बेंगलुरु में इस वक्त आईपीएल का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सेलिब्रेशन जारी है, लेकिन इसी बीच वहां बारिश ने दस्तक दे दी है।

iconPublished: 04 Jun 2025, 05:21 PM
iconUpdated: 04 Jun 2025, 11:34 PM

Rain In Bangalore During RCB Celebration: बेंगलुरु में इस वक्त आईपीएल का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सेलिब्रेशन जारी है, लेकिन इसी बीच वहां बारिश ने दस्तक दे दी है। चिन्नास्वामी स्डेडियम से सामने आए विजुअल में साफ तौर पर बारिश को देखा जा सकता है।

आरसीबी का जश्न

बता दें कि आरसीबी की टीम बेंगलुरु पहुंचने के बाद सबसे पहले विधान सौधा पहुंची, जहां सिद्धारमैया की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहुंची। स्टेडियम में भी टीम का सम्मान हुआ। इसके अलावा स्टेडियम में बैंड के साथ कार्यक्रम भी देखने को मिला।

जीत के बाद इमोशनल हुए थे विराट कोहली

बताते चलें कि बेंगलुरु की जीत के बाद विराट कोहली काफी इमोशनल दिखाई दिए थे। उनकी आंखों में खुशी के आंसू देखे गए थे। कोहली ने खिताब जीतने के बाद कहा था कि उन्होंने इस टीम को अपना सबकुछ दिया।

पहली बार जीता खिताब

गौरतलब है कि टूर्नामेंट के 18वें सीजन में आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता। टीम ने इससे पहले तीन बार 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला था, लेकिन जीत नहीं दर्ज कर सकी थी। फिर 2025 के फाइनल में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराते हुए इतिहास रचा।

बेंगलुरु की जीत के बाद ना सिर्फ बेंगलुरु बल्कि पूरे में देश में जश्न का माहौल देखने को मिला था। इस जीत के बाद दिग्गज विराट कोहली के ने कहा था कि वो जश्न मनाने की जगह बच्चों की तरह सोना चाहते हैं।

सीजन में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 मैचों की 15 पारियों में 54.75 की औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल रहे।

Read more:

चैंपियन RCB की एक झलक पाने के लिए पेड़ पर चड़े फैंस, सामने आया चौंका देने वाला वीडियो