Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को टीम इंडिया में मिली जगह, BCCI ने किया स्क्वॉड का एलान

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को BCCI ने India U19 B टीम में शामिल किया है। वहीं, विहान मल्होत्रा भारत U19 A टीम की कप्तानी संभालेंगे।

iconPublished: 11 Nov 2025, 11:30 PM
iconUpdated: 11 Nov 2025, 11:54 PM

Rahul Dravid son selected in India Squad: भारतीय क्रिकेट के इतिहास में “दीवार” कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के परिवार से एक और नाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दस्तक देने को तैयार है। उनके छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है। बीसीसीआई (BCCI) ने मंगलवार को आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत की दो अंडर-19 टीमों इंडिया U19 A और इंडिया U19 B का ऐलान किया।

यह टूर्नामेंट 17 से 30 नवंबर तक बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा, जिसमें अफगानिस्तान अंडर-19 टीम भी हिस्सा लेगी। द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे की चयन के साथ ही क्रिकेट जगत में उत्साह की लहर है। अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

Rahul Dravid के बेटे को मिला मौका

त्रिकोणीय सीरीज में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे विहान मल्होत्रा को भारत U19 A टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, अभिज्ञान कुण्डू को उपकप्तान और विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह वही मल्होत्रा हैं जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की जूनियर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Rahul Dravid's son Samit misses U19 1st youth Test vs Australia due to knee injury - India Today

India U19 B टीम की कप्तानी संभालेंगे आरोन जॉर्ज

राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे अन्वय द्रविड़ जिस टीम का हिस्सा हैं, उसकी कप्तानी हैदराबाद के आरोन जॉर्ज करेंगे। वहीं, वेदांत त्रिवेदी को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अन्वय द्रविड़ (WK) के अलावा युवराज गोहिल, हरवंश सिंह, नमन पुष्पक और ईशान सूद जैसे उभरते हुए खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत U19 टीम का हिस्सा थे और प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी नहीं होंगे शामिल

टीम चयन के दौरान दो बड़े नामों को इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया। आयुष म्हात्रे, जो इस समय रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, उन्हें चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना गया। वहीं वैभव सूर्यवंशी को India A स्क्वॉड में ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए शामिल किया गया है।

भारत अंडर-19 ए टीम:

विहान मल्होत्रा (कप्तान), अभिज्ञान कुण्डू (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), वाफी कच्छी, वंश आचार्य, विनीत वी.के., लक्ष्य रैचंदानी, ए. रापोले (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, अनमोलजीत सिंह, मोहम्मद इनान, हेनिल पटेल, आशुतोष महिदा, आदित्य रावत, मोहम्मद मलिक।

भारत अंडर-19 बी टीम:

एरन जॉर्ज (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी (उपकप्तान), युवराज गोहिल, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हर्वंश सिंह (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), आर.एस. अम्ब्रिश, बी.के. किशोर, नमन पुष्पक, हेमचुदेशन जे., उदव मोहन, ईशान सूद, डी. दीपेश, रोहित कुमार दास।

Read More: IPL Trade की खबरों के बीच बंद हुआ Ravindra Jadeja का इंस्टाग्राम अकाउंट, कहां गायब हुए जडेजा?

Andre Russell: संजू के बाद आंद्रे रसेल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट, कहीं KKR कर ना दे बड़ा खेला