जीत के बावजूद Punjab Kings करेगी RCB के खिलाफ अगले मुकाबले में 2 बदलाव, इस मैच विनर की होगी वापसी, इन 11 खिलाड़ियों को मौका!

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ अगले मुकाबले के लिए Punjab Kings की टीम प्लेइंग 11 में 2 बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।

iconPublished: 19 Apr 2025, 12:20 PM
iconUpdated: 24 Apr 2025, 04:58 PM

आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में Punjab Kings ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला गवाने के बाद कमाल की वापसी की हैं। उन्होंने पहले कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ एक ऐतिहासिक जीत अपने नाम की थी वही उसके बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को उनके ही घर में मात दी थी।

Rajat Patidar and Shreyas Iyer pose for the shutterbugs, Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings, IPL 2025, Bengaluru, April 18, 2025

उन्होंने अभी तक इस सीजन में 7 मुकाबले खेले है और उनमे से 5 मुकाबले जीत कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। उनका अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से ही होने वाला है लेकिन इस बारे वें अपने घर पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Punjab Kings की बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव:

इस मुकाबले में जीत के बावजूद भी पंजाब किंग्स की टीम बल्लेबाज़ी क्रम में कुछ बदलाव करते हुए नजर आ सकती हैं। जोश इंग्लिश को कुछ मुकाबलों से मौक़ा मिल रहा है लेकिन उन्होंने भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया हैं। इसी वजह से टीम ग्लेन मैक्सवेल को उनकी जगह मौका दे सकती है क्योंकि वें अकेले दम पर मुकाबला जिताने का माद्दा रखते हैं।

इसके अलावा बल्लेबाज़ी क्रम में कोई बदलाव नज़र नहीं आने वाला है जहाँ जिसमें प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर टॉप आर्डर का भार संभालेंगे। वहीं नेहल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह के ऊपर मिडल आर्डर का भार होने वाला हैं।

Punjab Kings का गेंदबाज़ी क्रम:

पंजाब किंग्स काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन लौकी फर्गुसन के जाने की वजह से उन्हें नुकसान हुआ हैं। उन्होंने कुछ मुकाबलों में जेवियर बार्टलेट को मौक़ा मिला लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा हैं। इसी वजह से टीम विजय कुमार व्यश्क या यश ठाकुर को मौक़ा मिल सकता हैं।

Punjab Kings की संभावित प्लेइंग 11:

प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्या (बल्लेबाज़), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढ़ेरा (बल्लेबाज़), ग्लेन मैक्सवेल (ऑल राउंडर), मार्कस स्टोइनिस (ऑल राउंडर), शशांक सिंह (बल्लेबाज़), मार्को यान्सेन (गेंदबाज़), हरप्रीत बरार (गेंदबाज़), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल