पंजाब किंग्स के मालिक ने Shreyas Iyer को किया किस, कप्तान ने तुरंत पोछा; वीडियो वायरल

IPL 2025 क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। कप्तान Shreyas Iyer की नाबाद 87 रन की पारी के बाद ड्रेसिंग रूम में नेस वाडिया ने उन्हें किस किया, जो मोमेंट वायरल हो गया।

iconPublished: 02 Jun 2025, 11:44 PM
iconUpdated: 03 Jun 2025, 11:34 PM

2 जून की रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जो नज़ारा देखने को मिला, वो पंजाब किंग्स के लिए किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं था। IPL 2025 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के 204 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने 6 गेंद शेष रहते 5 विकेट से मुकाबला जीता।

इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे कप्तान Shreyas Iyer, जिन्होंने सिर्फ 41 गेंदों में नाबाद 87 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम को 11 साल बाद फाइनल का टिकट दिलाया। इस जीत के बाद जश्न के दौरान टीम मालिक ने उन्हें किस किया।

ड्रेसिंग रूम में टीम का जश्न, Shreyas Iyer को किया किस

मैच के बाद पंजाब किंग्स का ड्रेसिंग रूम जश्न से गूंज उठा। टीम के को-ओनर नेस वाडिया भी इस ऐतिहासिक पल को खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट करने पहुंचे। उन्होंने कप्तान Shreyas Iyer को केक खिलाया और जीत की खुशी में उन्हें किस कर डाला। यह मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इसे पंजाब किंग्स की “नई शुरुआत” का प्रतीक बता रहे हैं।

पंजाब किंग्स का दूसरा IPL फाइनल

पंजाब किंग्स की यह जीत सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि एक दशक की मेहनत, बदलाव और उम्मीदों का नतीजा है। IPL इतिहास में यह दूसरी बार है जब पंजाब की टीम फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2014 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब से एक कदम दूर रह गई थी। इस बार टीम की कमान उस खिलाड़ी के हाथ में है, जिसने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था।

श्रेयस अय्यर: कप्तान, फिनिशर और फाइनल का सपना

Shreyas Iyer ने क्वालिफायर-2 में न केवल कप्तानी की मिसाल पेश की, बल्कि बल्ले से भी मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। उनकी 87 रनों की पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। जब टीम को एक ठोस लीडर की ज़रूरत थी, श्रेयस ने मोर्चा संभाला और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। इस वक़्त उनकी निगाहें फाइनल पर हैं।

Read also: बेशुमार संपत्ति के मालिक हैं Glenn Maxwell, जाने कहां से होती है तगड़ी कमाई