IPL 2025: क्वालीफायर में RCB से हारकर भी Punjab Kings का नहीं टूटा है खिताब जीतने का सपना, अभी भी पहुंच सकती है फाइनल

आईपीएल के 18वें सीजन के क्वालीफायर 1 मैच में Punjab Kings को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन वो अभी भी फाइनल में पहुंच सकती है।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 30 May 2025, 10:53 AM

Punjab Kings' hopes remain alive: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लीग दौर के खत्म होने के बाद प्लेऑफ की जंग शुरू हो चुकी है। जहां गुरुवार को इस सीजन का पहला क्वालीफायर मैच खेला गया। पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए इस मैच में आरसीबी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को कोई मौका नहीं दिया और 8 विकेट से मात देने के साथ ही खिताबी जंग के लिए अपना नाम सुनिश्चित कर दिया।

Punjab Kings की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें नहीं हुई है खत्म

आईपीएल के इस सीजन में अब तक धमाकेदार खेल दिखा रहीं पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम इस मैच में पूरी तरह से फुस्स साबित हुई और शर्मनाक खेल की वजह से वो इस मैच में करारी शिकस्त को नहीं टाल सके। इस हार के बाद पंजाब किंग्स के फैंस का दिल टूट गया। क्वालीफायर 1 मैच में पंजाब किंग्स की बैटिंग से लेकर बॉलिंग सबकुछ बिखर गया। लेकिन इसके बावजूद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम के फाइनल खेलने और चैंपियन बनने का सपना अभी नहीं टूटा है।

क्वालीफायर 1 में हारकर भी चैंपियन बन सकता है पंजाब किंग्स

जी हां.... पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की उम्मीदें अभी पूरी तरह से जिंदा हैं। चलिए कैसे वो आपको इस आर्टिकल में समझाते हैं। दरअसल आईपीएल का फॉर्मेट ही कुछ ऐसा है कि यहां नंबर-1 और नंबर-2 में रहने वाली टीम को फायदा होता है। पंजाब किंग्स को भले ही क्वालीफायर-1 मैच में हार का सामना तो करना पड़ा है। लेकिन उनकी चैंपियन बनने की हसरत खत्म नहीं हुई है। वो अभी भी फाइनल मैच में जगह भी बना सकते हैं और वहां जीत भी हासिल कर सकते हैं।

क्वालीफायर 2 में मिलेगा एक और मौका

पंजाब किंग्स क्वालीफायर-1 मैच में तो हारी है, लेकिन वो इस बार के बाद सीधे ही क्वालीफायर-2 में खेलने की वरियता प्राप्त कर चुके हैं। अब उन्हें टॉप-2 में रहने की वजह से फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। पंजाब किंग्स का अब क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा। जहां शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर होगी। इस मैच में जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स से सामना करेगी। और वहां श्रेयस की सेना जीत लेती है तो वो फाइनल में पहुंच सकते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि उनकी उम्मीदें अभी भी बनी हुई हैं।

Also Read- RCB vs PBKS: क्वालीफायर-1 में आरसीबी की जीत का कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ एक खिलाड़ी को दिया श्रेय, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप