Lucknow Super Giants का आईपीएल 2025 में अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना के मैदान में हैं। इस मुकाबले में टीम एक बदलाव कर सकती हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़े बदलाव के साथ उतरेगी Lucknow Super Giants, लंबे समय बाद इस खिलाड़ी की होगी वापसी!
Table of Contents
भारतीय प्रीमियर लीग 2025 का आधे से ज्यादा कारवां अब समाप्त हो चुका हैं। इस सीजन में अभी तक खेले गए कमाल के मुकाबलों में सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। वहीं आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में हमे एक बार फिर से रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद हैं।
आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स इकाना स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स इस मुकाबले में पिछला मुकाबला जीत कर आई है और वें अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे।
Lucknow Super Giants का बल्लेबाजी क्रम:
इस मुकाबले के बारे में बात की जाए तो लखनऊ सुपर जायंट्स अपने पुरानी बल्लेबाज़ी क्रम के साथ जुडी हुई रह सकती हैं। इस मैच में फॉर्म में चल रहे एडन मारक्रम और मिचेल मार्श पारी की शरूआत करते हुए नजर आने वाले हैं।
वहीं ऑरेंज कैप के विजेता निकोलस पूरण इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए नजर आने वाले हैं। मिडल आर्डर के बारे में बात की जाए तो इसका भार कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी, डेविड मिलर और अब्दुल समद के ऊपर होने वाला हैं।
Lucknow Super Giants गेंदबाज़ी में करेगी एक बदलाव
Lucknow Super Giants ने पिछले मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जहाँ उन्होंने लक्ष्य का बचाव करने में अच्छी गेंदबाज़ी की थी। हालाँकि पिछले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव को मौका दिया जा सकता है और उनकी वापसी हो सकती हैं।

उनके अलावा अगर बाकी गेंदबाजों के बारे में बात की जाए तो शार्दुल ठाकुर और आवेश खान टीम के 2 तेज़ गेंदबाज़ होने वाले हैं। वहीं रवि बिश्नोई और दिग्वेश राठी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 2 स्पिनर होने वाले हैं।
Lucknow Super Giants की संभावित प्लेइंग 11:
मिचेल मार्श (बल्लेबाज़), एडन मारक्रम (बल्लेबाज़), निकोलस पूरण (बल्लेबाज़), ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी (बल्लेबाज़), डेविड मिलर (बल्लेबाज़), अब्दुल समद (बल्लेबाज़), रवि बिश्नोई (गेंदबाज़), दिग्वेश राठी (गेंदबाज़), शार्दुल ठाकुर (गेंदबाज़), आवेश खान (गेंदबाज़)
इम्पैक्ट प्लेयर : मयंक यादव