देवदत पद्दिकल और यश दयाल बाहर? RR के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है RCB, इन्हें मौका देंगे रजत पाटीदार

Royal Challengers Bengaluru आईपीएल 2025 का अपना छठा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के मैदान में खेलने वाली हैं।

iconPublished: 12 Apr 2025, 09:49 PM

Royal Challengers Bengaluru ने अपना अंतिम मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गवा दिया था। उनका अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने जा रहा हैं। दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में आरसीबी जीत की तलाश में होने वाली हैं।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने इस सीजन में अभी तक 5 मुकाबले खेले है जिसमें उन्होंने 3 मुकाबले जीतें है और वें बाहर के मैदान पर जीत पाए हैं। वही उन्होंने अपने घर पर खेले हुए 2 मुकाबले गवाएं हैं। इस मुकाबले में वें जीत हासिल कर 2 अहम अंक हासिल करने का प्रयास करेंगे।

RCB celebrate after getting rid of Ryan Rickelton, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2025, Wankhede, April 7, 2025

Royal Challengers Bengaluru का बल्लेबाज़ी क्रम:

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बल्लेबाज़ी क्रम के बारे में बात की जाए तो विराट कोहली के साथ फिल साल्ट पारी की शरूआत करते हुए नजर आएँगे। दोनों ही खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में है और इसी वजह से रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु उनके ऊपर भरोसा जता रही हैं। उनके दोनों के अलावा देवदत पद्दिकल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा और टिम डेविड के ऊपर मिडल आर्डर का भार होने वाला हैं।

Royal Challengers Bengaluru का गेंदबाज़ी क्रम:

इस सीजन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है जहाँ जोश हेज़लवुड और भुव्वेश्वर कुमार के साथ मिलकर यश दयाल ने तेज़ गेंदबाज़ी का भार संभाला हैं। उनके अलावा क्रुनाल पांड्या के साथ सुयश शर्मा स्पिनर की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु एक बार फिर से इन गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी गेंदबाज़ी ही मुकाबले जीताने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Royal Challengers Bengaluru की संभावित प्लेइंग 11:

विराट कोहली (बल्लेबाज़), फिल साल्ट (विकेट कीपर), रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत पद्दिकल (बल्लेबाज़), जितेश शर्मा (बल्लेबाज़), लियाम लिविंग्स्टन (ऑल राउंडर), टिम डेविड (बल्लेबाज़), क्रुनाल पांड्या (ऑल राउंडर), भुवनेश्वर कुमार (तेज़ गेंदबाज़), जोश हेज़लवुड (तेज़ गेंदबाज़), यश दयाल (तेज़ गेंदबाज़)


इम्पैक्ट प्लेयर : सुयश शर्मा

Read more:

Rajasthan Royals की प्लेइंग 11 में RCB के खिलाफ होगा 2 बदलाव, इन 2 सुपरस्टार खिलाड़ियों की होगी वापसी!