'तीन साल का इंतजार...' सगाई की तस्वीरें शेयर कर इमोशनल हुए Rinku Singh, प्रिया सरोज के साथ दिखाई खास बॉन्डिंग

भारतीय क्रिकेटर Rinku Singh और सपा सांसद प्रिया सरोज ने तीन साल के लंबे इंतज़ार के बाद सगाई कर ली। इस खास मौके पर दोनों ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिश्ते को आधिकारिक किया।

iconPublished: 08 Jun 2025, 10:34 PM
iconUpdated: 08 Jun 2025, 11:34 PM

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Rinku Singh और देश की सबसे युवा सांसदों में से एक प्रिया सरोज ने रविवार को लखनऊ के फाइव स्टार होटल सेंट्रम में सगाई की। इस खास मौके पर राजनीति और क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी बीच रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सगाई की तस्वीरें शेयर की है।

Rinku Singh और प्रिय सरोज ने शेयर किया सोशल मीडिया पोस्ट


Rinku Singh और प्रिया सरोज ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर इस मोमेंट को दुनिया के साथ साझा किया है। दोनों ने सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है “यह दिन लंबे समय से हमारे दिलों में था — लगभग तीन साल से — और इस इंतज़ार का हर एक पल बिल्कुल खास था। सगाई हुई — पूरे दिल से, और अब साथ में एक लंबा सफर तय करना है।

लखनऊ में हुआ खास समारोह, पहुंचे सियासत और क्रिकेट के बड़े चेहरे

रिंकू और प्रिया की सगाई लखनऊ के सेंट्रम होटल में बेहद भव्य अंदाज में हुई। इस समारोह में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन समेत कई बड़े नेता पहुंचे।

Image

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की मौजूदगी ने क्रिकेट जगत का भी प्रतिनिधित्व किया। सगाई के दौरान प्रिया पिंक ड्रेस में और रिंकू सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री ने महफिल में चार चांद लगा दिए।

सोशल मीडिया पर छाई जोड़ी, तस्वीरों से झलका प्यार

Rinku Singh और प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के ज़रिए सगाई की घोषणा की। इस पोस्ट में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और आंखों में वही चमक दिख रही है जो एक लंबे रिश्ते में प्यार की सच्चाई को बयां करती है। फैंस के द्वारा उनके इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा हैं।

Also Read- AUS vs SA WTC Final 2025: अगर ड्रॉ हुआ ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका का फाइनल तो कौन बनेगा विजेता? जानें