पृथ्वी शॉ CSK में होंगे शामिल? IPL 2025 में अन्सोल्ड रहे 3 ओपनर बल्लेबाज जो ले सकते हैं टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह

Ruturaj Gaikwad: रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर हो चुके हैं। तो हम आपको बताएंगे कि कौन से तीन ओपनर गायकवाड़ को रिप्लेस कर सकते हैं।

iconPublished: 10 Apr 2025, 08:12 PM
iconUpdated: 09 May 2025, 01:12 PM

Ruturaj Gaikwad Likely Replacement: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) इंजरी के चलते आईपीएल 2025 (IPL 2025) से बाहर हो गए हैं। चेन्नई की तरफ से बताया गया कि गायकवाड़ की जगह एमएस धोनी सीजन के बाकी मुकाबलों में चेन्नई की कमान संभालेंगे। अब सवाल यह उठ रहा है कि गायकवाड़ को सीएसके में रिप्लेस कौन करेगा? तो आइए जानते हैं कि गायकवाड़ को कौन-कौन से तीन ओपनर रुतुराज को रिप्लेस कर सकते हैं।

1- पृथ्वी शॉ (Ruturaj Gaikwad)

पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ को आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था। शॉ ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 75 लाख रुपये का रखा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चेन्नई में शॉ को ओपनर के रूप में शामिल किया जाता है या नहीं। शॉ ने अपने करियर में 79 आईपीएल मुकाबले खेल लिए हैं।

2- आयुष म्हात्रे

मुंबई के लिए खेलने वाले स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चेन्नई के लिए गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का विकल्प हो सकते हैं। आयुष ने अब तक अपने करियर में 9 फर्स्ट क्लास और 7 लिस्ट-ए मैच खेल लिए हैं। फर्स्ट क्लास की 16 पारियों में आयुष ने 31.50 की औसत से 504 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 शतक 1 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा फर्स्ट क्लास की 7 पारियों में आयुष ने 65.42 की शानदार औसत और 135.50 के स्ट्राइक रेट से 458 रन बना लिए हैं।

3- मयंक अग्रवाल

टीम इंडिया के स्टार ओपनर मयंक अग्रवाल ने आईपीएल 2025 के लिए अपना बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये रखा था। मयंक पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आए थे। 34 साल के मयंक चेन्नई के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। अब तक मयंक ने 127 आईपीएल मुकाबले खेल लिए हैं।