ये क्या हुआ... प्रसिद्ध कृष्णा की रफ्तार ने डी कॉक को किया चारो खाने चित्त, भौचक्का रह गया शतकवीर, VIDEO

Quinton De Kock: तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेली। शतक लगाने के बाद से डी कॉक और बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहे थे तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें अपने जाल में इस तरह फंसाया कि शतकवीर पूरी तरह से भौचक्का रह गया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 06 Dec 2025, 04:31 PM
iconUpdated: 06 Dec 2025, 11:34 PM

IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज की तीसरा और आखिरी मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। सीरीज में दोनों टीमें 1-1 जीत के साथ बराबरी पर हैं। ऐसे में जो टीम ये मैच जीतती है सीरीज उसके नाम होगी।

सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी जी जान लगा दी है। इस दौरान साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) ने शतकीय पारी खेली। शतक लगाने के बाद से डी कॉक और बड़े शॉट्स खेलने की कोशिश कर रहे थे तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें अपने जाल में इस तरह फंसाया कि शतकवीर पूरी तरह से भौचक्का रह गया।

प्रसिद्ध कृष्णा ने किया Quinton de Kock का शिकार

ड्रिंक्स से पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) को ऐसी तेज रफ्तार गेंद फेंकी जिसके आगे साउथ अफ्रीका का बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आया। जब तक डी कॉक गेंद को समझ पाते तब तक गेंद स्टंप में घुस चुकी थी और वो क्लीन बोल्ड हो चुके थे।

डी कॉक रह गए हैरान

प्रसिद्ध कृष्णा की इस घातक गेंदबाजी को देखकर शतकवीर क्विंटन डी कॉक पूरी तरह से हैरान रह गए। प्रसिद्ध कृष्णा की दमदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्विंटन डी कॉक ने 80 गेंदों पर शतक पूरी किया। विशाखापट्टनम में उनके बल्ले से 89 गेंदों में 108 रनों की पारी देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके औक 6 छक्के लगाए।

Quinton de Kock
Quinton de Kock

Quinton de Kock का शानदार शतक

ये क्विंटन डी कॉक के वनडे करियर का 23वां शतक था। वहीं, किसी देश के खिलाफ सर्वाधिक शतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बने। डी कॉक ने कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा। इसके अलावा भारत के खिलाफ सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में श्रीलंका के सनत जयसूर्या की बराबरी कर ली है। क्विंटन डी कॉक के नाम भारत के खिलाफ 7 शतक दर्ज हो गए हैं। वहीं, सनत जयसूर्या के भी नाम 7 शतक दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- बस एक सेंचुरी और... वाइजैग में जैसे ही 'किंग' कोहली ठोकेंगे शतक, कर डालेंगे कुछ ऐसा जो पहले किसी ने नहीं किया; क्या है ये रिकॉर्ड?

WTC Points Table 2025-27: न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, क्या पॉइंट्स टेबल में भारत को हुआ नुकसान?

IND vs SA 3rd ODI Toss: केएल राहुल ने मैच जीतने जैसा किया सेलिब्रेट, हर्षित राणा उच्छल पड़े; लगातार 20 हार के बाद भारत ने जीता टॉस, देखें रिएक्शन