MI vs PBKS Qualifier-2 Live streaming: कब, कहां और कैसे मुंबई बनाम पंजाब क्वालीफायर-2 'फ्री' में देखें लाइव देखें? फाइनल का है सवाल

आईपीएल 2025 के सत्र का समापन होने में सिर्फ 2 मैच बचे हैं। जहां रविवार को क्वालीफायर 2 में PBKS vs MI का मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच की जानें लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग के बारे में।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 01 Jun 2025, 09:19 AM
iconUpdated: 01 Jun 2025, 09:23 AM

PBKS vs MI Qualifier 2 Live Streaming: क्रिकेट जगत में इन दिनों भारतीय सरजमीं पर इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का रोमांच पूरे शबाब पर है। जहां अब इस सीजन का समापन सिर्फ 2 मैच की दूरी पर खड़ा है। इस रोमांचक सफर के बीच सुपर संडे को सुपरहिट मुकाबला होने जा रहा है। आईपीएल के इस सीजन में रविवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) की टीम क्वालीफायर 2 में टक्कर लेने के लिए तैयार है। दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के लिए सबकुछ करने को तैयार हैं जिनकी नजरें फाइनल का टिकट हासिल करने पर होगी।

PBKS vs MI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग एंड ब्रॉडकास्टिंग

आईपीएल 2025 का क्वालीफायर 2 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच एक शानदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) की इस टक्कर के लिए फैंस भी पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में मैच में रोमांच पूरे चरम पर होगा।

PBKS vs MI मैच कब और कहां देखे?

आईपीएल के इस सीजन के बड़े और ब्लॉक बस्टर मैच के लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग पर भी नजर डालना जरूरी है। चलिए जानते हैं PBKS vs MI मैच लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग और साथ ही जानते हैं कब और कहां पर देख सकते हैं मैच...

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर ले सकते हैं मैच का मजा

वैसे हजारों दर्शक तो इस मैच का मजा सीधे स्टेडियम से लेंगे। तो वहीं अपने घर पर टीवी सेट्स और मोबाइल पर मैच का लुत्फ उठाने वाले फैंस के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग के बारे में जानना जरूरी है। तो आपको बता दें कि इस मैच की लाइव ब्रॉडकास्टिंग आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देख सकते हैं। तो वहीं मोबाइल पर आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। मैच आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच का टॉस 7 बजे भारतीय समयानुसार होगा।

Also Read- IPL 2025: क्वालीफायर 2 में कैसा है Punjab Kings का रिकॉर्ड, जानें एक नजर में