Palash Muchhal: पलाश मुच्छल की हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा के साथ VIDEO वायरल, 'दुनिया रखो जूतों के नीचे' बजा गाना

Palash Muchhal Video With Natasa Stankovic: सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल की एक वीडियो हार्दिक पांड्या की पूर्व वाइफ नताशा के साथ तेजी से वायरल हो रही है।

iconPublished: 26 Nov 2025, 05:58 PM
iconUpdated: 26 Nov 2025, 11:34 PM

Palash Muchhal Video With Natasa Stankovic: पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) की स्मृति मंधाना से बीते रविवार (23 नवंबर) शादी होनी थी। लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवासन मंधाना की तबीयत खराब हो जाने के कारण शादी पोस्टपोन हो गई। शादी पोस्टपोन होने के बाद सामने आई खबरों में कहा गया कि पलाश मुच्छल को शादी वाले दिन कोरियोग्राफर के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पलाश पर भारतीय क्रिकेटर को धोखा देने के आरोप लगे।

इसके बाद पलाश की एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में भी चीजें सामने आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा गया कि पलाश ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को भी उसी तरह से घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया, जैसे स्मृति मंधाना को डीवाई पाटिल स्टेडियम में किया था।

नताशा स्टेनकोविक के साथ वीडियो वायरल (Palash Muchhal)

अब पलाश की एक वीडियो हार्दिक पांड्या की पूर्व वाइफ नताशा स्टेनकोविक के साथ तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में पलाश और नताशा एक कार में दिख रहे हैं। कार में 'दुनिया रखो जूतों के नीचे' गाना बज रहा हैं। सोशल मीडिय पर यह वीडियो तेजी से इधर-उधर घूम रही है।

यह तो साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब की है, लेकिन इतना जरूर पता चल रहा है कि यह पुरानी वीडियो है। बताते चलें कि यह भी क्लियर नहीं हुआ कि यह वीडियो हार्दिक नताशा के अलग होने के बाद की है या उसी बीच की है या फिर उससे पहले की है।

पलाश मुच्छल की भी तबीयत खराब (Palash Muchhal)

स्मृति मंधाना के पिता के तबीयत खराब होने के बाद पलाश की तबीयत खराब होने की भी खबर सामने आई थी। पलाश को सांगली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उनकी तबीयत खराब होने में सीरियस होने जैसी कोई बात नहीं थी।

Palash Muchhal

दोबारा शादी की तारीख तय नहीं (Palash Muchhal)

गौर करने वाली बात यह भी है कि स्मृति और पलाश की दोबारा शादी की तारीख अब तक तय नहीं हो सकी है। सिर्फ इतना ही बताया गया कि फिलहाल शादी को होल्ड कर दिया गया है।

Read more: कोच गौतम गंभीर के राज में इंडियन टेस्ट क्रिकेट को लगा 'ग्रहण', WTC इतिहास में पहली भारत के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Mumbai AQI: मुंबई की 'जहरीली' हवा से घबराईं रितिका सजदेह, रोहित शर्मा की वाइफ का रिएक्शन वायरल

Cheteshwar Pujara पर टूटा दुखों का पहाड़, साले ने की खुदखुशी; पिछले साल लगा था यौन शोषण का आरोप