बाज नहीं आएंगे पाकिस्तानी! लाइव मैच में कर डाली 'बेईमानी', वीडियो देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की बेईमानी से कोई अनजान नहीं है। जहां अब तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने बांग्लादेश के खिलाफ लाइव मैच में कैच ड्रॉप होने के बावजूद भी कैच को सही करार देने की कोशिश करते दिखे।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 06 Jun 2025, 03:46 PM
iconUpdated: 06 Jun 2025, 11:34 PM

Pakistan's fast bowler Haris Rauf cheated: क्रिकेट जगत में पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम और उनके खिलाड़ियों की बेईमानी से कोई अनजान नहीं हैं। पाकिस्तान क्रिकेट के खिलाड़ी अक्सर ही किसी ना किसी तरह से मैदान में चीटिंग से माहौल बना ही लेते हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ये चीटिंग कोई नई बात नहीं है। इसी तरह से अब एक बार फिर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बेईमानी खुलकर सामने आ गई है।

Pakistan के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने की लाइव मैच में बेईमानी

पाकिस्तान (Pakistan) के तेज गेंदबाज हारिस राउफ बेईमानी की हदें पार करते हुए एक साफ तौर पर दिख रहे ड्रॉप कैच को भी सही पकड़ने का दावा करने लगे लेकिन बाद में थर्ड अंपायर ने उनकी बेईमानी से पर्दा हटाकर उन्हें शर्मसार कर दिया।

बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉप कैच को लेकर कैच का करने लगे दावा

ये नजारा पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दौरान देखने को मिली। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पाकिस्तान की सरजमीं पर 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई। इस सीरीज के 28 मई को हुए पहले मैच में पाकिस्तान (Pakistan) के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने फील्डिंग के दौरान चीटिंग करने की कोशिश की, लेकिन कैमरे की नजर से उनकी ये बेईमानी काम नहीं कर सकी।

थर्ड अंपायर ने नॉट आउट देकर बेईमानी को किया उजागर

दरअसल लाहौर में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा था। इस मैच में बांग्लादेश की पारी के दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने हसन अली की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला। वहां पर हारिस हाउफ मौजूद थे। उन्होंने गेंद को जरूर पकड़ा लेकिन एक टप्पा खाने के बाद गेंद उनके हाथ में गई। गेंद को पकड़ते ही वो खुद से ही कैच का दावा करने लगे। इसके बाद मैदानी अंपायर्स ने थर्ड अंपायर को फैसला रेफर कर दिया। जहां रिप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद टप्पा लेकर उनके हाथ में गई। और बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया। इससे हारिस राउफ की बेईमानी साफ तौर पर उजागर हो गई।

Also Read- न्यूजीलैंड ने बदल डाला अपना हेड कोच, दक्षिण अफ्रीका को नंबर-1 बनाने वाले दिग्गज को सौंपी कमान