Salman Agha on IND vs PAK: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर मचा सस्पेंस अब और गहरा गया है। पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले पर पहली बार पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने खुलकर अपनी बात रखी है। कप्तान ने साफ कर दिया कि इस पूरे फैसले में टीम की कोई भूमिका नहीं है और खिलाड़ियों को सरकार व बोर्ड के निर्देशों का पालन करना होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 111 रनों से बड़ी जीत के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान आगा ने इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उनके बयान से यह स्पष्ट हो गया कि भारत के खिलाफ मैच खेलने या न खेलने का फैसला क्रिकेट बोर्ड या टीम स्तर पर नहीं, बल्कि सरकार के स्तर पर लिया गया है।
IND vs PAK ????????? ?????? ????????????
पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को यह स्पष्ट कर दिया कि टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत-पाकिस्तान ग्रुप स्टेज मुकाबला नहीं खेला जाएगा। इस फैसले के बाद से ही टूर्नामेंट की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।
मैच के बाद सलमान आगा ने कहा कि टीम वर्ल्ड कप खेलने जा रही है, लेकिन भारत के खिलाफ मैच (IND vs PAK) नहीं खेलने का फैसला उनका नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार और पीसीबी चेयरमैन जो तय करेंगे, टीम को वही मानना होगा।
IND vs PAK: ??????????????? ?????? PCB ?????? ???????????? ?????? ???????????? ????????? ???????????????
इससे पहले पीसीबी चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने संकेत दिए थे कि वर्ल्ड कप को लेकर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी तक आ सकता है। हालांकि 1 फरवरी की शाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मोहसिन नकवी के बीच हुई अहम बैठक के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो गई।
IND vs PAK: ??????????????? ???????????????, ??????????????? A ?????? ??????????????????
सरकार से मंजूरी मिलने के तुरंत बाद पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी आधिकारिक जर्सी भी लॉन्च कर दी। पाकिस्तान को ग्रुप A में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ रखा गया है। हालांकि, भारत के खिलाफ मैच से दूरी बनाने के फैसले ने ग्रुप स्टेज के रोमांच पर असर डाला है और भारत को वॉकओवर मिलने की संभावना भी बन गई है।
IND vs PAK: ????????? ??????????????? ?????? ICC ?????? ???????????????
टूर्नामेंट शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में आईसीसी ने भी इस फैसले पर चिंता जताई है। आईसीसी ने कहा है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रही है, लेकिन इस तरह का कदम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की खेल भावना और निष्पक्षता के खिलाफ जाता है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में इस विवाद का क्या हल निकलता है।