भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है जहां तेज़ गेंदबाज़ Olly Stone चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
बड़ी खबर: IPL 2025 के बीच आई बुरी खबर, भारत-इंग्लैंड सीरीज से इस मैच विनर खिलाड़ी ने अपना नाम लिया वापस
Table of Contents
IND vs ENG: भारत जून 2025 में इंग्लैंड का दौरा करेगा, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ (IND vs ENG) खेली जाएगी। इस सीरीज़ की शुरुआत 20 जून से होगी, लेकिन उससे पहले इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) को तेज़ गेंदबाज़ी विभाग में करारा झटका लगा है। उनका एक प्रमुख गेंदबाज़ इस सीरीज से बाहर हो गया हैं।
Olly Stone हुए IND vs ENG सीरीज से बाहर
इंग्लैंड के अनुभवी पेसर Olly Stone घुटने की चोट के चलते भारत के खिलाफ होने वाली पूरी टेस्ट सीरीज़ (IND vs ENG) से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अबू धाबी में नॉटिंघमशायर के प्री-सीज़न टूर के दौरान स्टोन को घुटने में गंभीर दर्द महसूस हुआ।
बोर्ड के मुताबिक, स्टोन की सर्जरी की जा सकती है और वह अब ईसीबी तथा काउंटी की मेडिकल टीम के साथ मिलकर रिहैबिलिटेशन पर फोकस करेंगे।

अगस्त तक वापसी की उम्मीद
Olly Stone की चोट को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अगस्त 2025 तक मैदान पर वापसी कर सकते हैं। यानी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में उनके खेलने की कोई संभावना नहीं बची है। उन्होंने अब तक इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट और 10 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 17 विकेट अपने नाम किए हैं। स्टोन ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल सितंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
इंग्लैंड की तेज़ गेंदबाजी को डबल झटका
Olly Stone की चोट ने इंग्लैंड की तेज़ गेंदबाज़ी लाइन-अप को कमजोर कर दिया है। पहले से ही मार्क वुड घुटने की सर्जरी के बाद चार महीने के लिए बाहर चल रहे हैं। वहीं, ब्रायडन कार्से भी पैर की उंगली की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इस बीच कप्तान बेन स्टोक्स की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है, जो हैमस्ट्रिंग की सर्जरी के बाद रिकवरी की प्रक्रिया में हैं। उन्हें जुलाई में होने वाले ज़िम्बाब्वे टेस्ट से पहले फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) टेस्ट सीरीज़ का पूरा शेड्यूल
पहला टेस्ट: 20 जून से 24 जून - लीड्स
दूसरा टेस्ट: 2 जुलाई से 6 जुलाई - बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट: 10 जुलाई से 14 जुलाई - लंदन
चौथा टेस्ट: 23 जुलाई से 27 जुलाई - मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई से 4 अगस्त - लंदन
Read More Here: