Indian Army: भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के हालात चल रहे हैं, उसे लेकर दोनों देशों के खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं जो अपनी देश की सेना की जमकर सराहना कर रहे हैं।
विदेशी खिलाड़ी भी भारतीय सेना के हुए मुरीद, Indian Army की जमकर कर रहे तारीफ!
Indian Army: भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के हालात चल रहे हैं, उसे लेकर दोनों देशों के खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं जो अपनी देश की सेना की जमकर सराहना कर रहे हैं। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि दोनों देशों में चल रहे क्रिकेट लीग पर फिलहाल विराम लगाया गया है,
पर इसमें देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज खिलाड़ी ने भारतीय सेना (Indian Army) की जमकर तारीफ की है और आतंकवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई को सराहनीय बताया है, जिससे साफ स्पष्ट नजर आ रहा है कि भारत की रणनीति केवल भारतीय खिलाड़ी और भारतीय जनता ही नहीं बल्कि देश दुनिया के अन्य खिलाड़ियों को भी काफी पसंद आ रही है जो मजबूती से पाकिस्तान का सामना कर रहे हैं।
इस खिलाड़ी ने की Indian Army की तारीफ

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को लेकर आईपीएल को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया गया था जिसके चलते सभी विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी जोश हेजलेवुड का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने भारतीय सेना (Indian Army) की तारीफ की है।
पोस्ट के माध्यम से हेजलवुड ने लिखा कि 'एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के रूप में मैंने हमेशा किसी भी चुनौती के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़े होने की भावना में विश्वास किया है. ठीक वैसे ही जैसे हमारे बहादुर भारतीय सशस्त्र बल (Indian Army) पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहे हैं। भारत की सैनिकों से मैं अपने दिल की गहराई से कहना चाहता हूं कि आप निश्चित रूप से महान है,
अपने देश की रक्षा के लिए आपका साहस बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती है जिसमें मैं भी शामिल हूं। हर दिन आप शांति और एकता के मूल्य की रक्षा करते हुए धैर्य और दृढ़ संकल्प से अकल्पनीय बाधाओं का सामना करते हैं'।
पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन में भारत
आपको बता दें की 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 बेकसूर लोगों को निशाना बनाया था जहां इतने लोगों की जान जाने के बाद भारत सरकार एक्शन में नजर आई फिर उसने पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई करनी शुरू कर दी।
फिर 6 से 7 मई की रात को आतंकियों के घर को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए तबाह किया गया जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच अभी भी तनाव नजर आ रहा है और अब दोनों देशों के खिलाड़ी भी अपने- अपने देश का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। जोश ने सोशल मीडिया के माध्यम से इंटरनेट पर जो पोस्ट किया है, वह काफी वायरल हो रहा है।