नोट कर लें तारीख, इस दिन इंग्लैंड दौरे के लिए होगा Team India का ऐलान, 22 में से इन 18 खिलाड़ी को मिलेगा मौका

इस वक्त भले ही टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी आईपीएल खेलने में पूरी तरह से मगन है, लेकिन आईपीएल के समापन के तुरंत बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 30 Apr 2025, 06:59 AM

इस वक्त भले ही टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी आईपीएल खेलने में पूरी तरह से मगन है, लेकिन आईपीएल के समापन के तुरंत बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां जून महीने में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

इस दौरे के साथ टीम इंडिया (Team India) अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का आगाज करेगी जहां माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही बीसीसीआई इसके लिए फाइनल टीम की घोषणा कर सकती है, जहां इस वक्त खिलाड़ियों के बीच मौका पाने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

इस दिन होगा इंग्लैंड दौरे के लिए Team India का ऐलान

Team India

आधिकारिक रूप से अभी बीसीसीआई ने इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल के खत्म होने के तुरंत बाद इस दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा हो सकती है क्योंकि 25 मई को आईपीएल का फाइनल होना है तो यह संभव है कि मई के आखिरी में टीम (Team India) का ऐलान किया जा सकता है जिसमें एक से बढ़कर एक युवा खिलाड़ी नजर आएंगे। वहीं कई खिलाड़ियों की सालों बाद टीम इंडिया में वापसी भी होगी।

नंबर 3 की पोजीशन के लिए जारी है टक्कर

किसी भी टीम के लिए नंबर तीन की पोजीशन काफी अहम होती है क्योंकि इस खिलाड़ी के ऊपर यह जिम्मेदारी होती है कि वह टीम की बेहतरीन पारी को एक अच्छी लय ले जाए और अगर टीम खराब प्रदर्शन कर रही है तो अपने ऊपर जिम्मेदारी लेते हुए टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाएं।

इस वक्त नंबर तीन की पोजीशन के लिए देवदत्त पड़िक्कल, करुण नायर और विराट कोहली को लेकर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। अगर कोहली इस दौरे पर नहीं होते हैं तो फिर युवा खिलाड़ियों को शामिल करने के बारे में सोचा जा सकता है। वही सालों बाद ईशान किशन इस दौरे के साथ टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए Team India का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पड़िक्कल, करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरण, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर।

Read Also: भारत के ये 3 खिलाड़ी अब टीम इंडिया नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में आएंगे नजर, भारत छोड़ कंगारू टीम के लिए खेलेंगे क्रिकेट