IPL 2025 में 30 मार्च को दो मैच खेले गए, जहां मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली थी। मगर कुछ ही घंटों के भीतर CSK के धाकड़ गेंदबाज ने फिर से स्टार्क से पर्पल कैप ले ली है।
पांच घंटे पहले मिचेल स्टार्क ने छीनी थी पर्पल कैप, धांसू प्रदर्शन कर फिर टॉप पर पहुंचा CSK का सूरमा
IPL 2025 में 30 मार्च के दिन 2 मैच खेले गए, जहां पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत हुई। दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है और इस जीत में सबसे बड़ा योगदान मिचेल स्टार्क का रहा। स्टार्क SRH के खिलाफ मैच में 5 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए थे। मगर अब पांच घंटे के भीतर CSK का सूरमा पर्पल कैप की रेस में फिर से टॉप पर पहुंच गया है।
RR vs CSK: नूर अहमद ने फिर हासिल की पर्पल कैप
IPL 2025 के 11वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत हुई। मिचेल स्टार्क के टॉप पर पहुंचने से पहले पर्पल कैप CSK के गेंदबाज नूर अहमद के पास थी। स्टार्क अभी तक कुल 8 विकेट ले चुके हैं, वहीं RR vs CSK मैच से पूर्व नूर अहमद 7 विकेट ले चुके थे, इसलिए स्टार्क 8 विकेट के साथ उनसे आगे निकल गए थे।
नूर अहमद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए हैं, जिससे IPL 2025 में अब तक उनके कुल 9 विकेट हो गए हैं। एक ही दिन और मात्र कुछ घंटों के भीतर नूर अहमद एक बार फिर मिचेल स्टार्क को पछाड़ कर पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे निकल गए हैं। अहमद ने अब तक आईपीएल 2025 के तीन मैचों में 9 विकेट लिए हैं।
- नूर अहमद (CSK) - 9 विकेट
- मिचेल स्टार्क (DC) - 8 विकेट
- शार्दुल ठाकुर (LSG) - 6 विकेट
RR vs CSK: बेहतरीन फॉर्म में हैं नूर अहमद
नूर अहमद को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। CSK का यह दांव अभी तक कारगर सिद्ध हुआ है क्योंकि अहमद की फॉर्म चेन्नई टीम के लिए बहुत फायदे मंद साबित हो रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 18 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वहीं RCB के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने 3 विकेट लिए थे। अब राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में भी वो 2 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।
Read More Here:
कभी नहीं सुना होगा ऐसा सैलरी हाइक, सात साल में 10 गुना बढ़ी श्रेयस अय्यर की IPL सैलरी